• June 5, 2026 12:33 pm

चार जिलों के एसपी ट्रेनिंग पर, इन अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

Share More

 

रायपुर । छत्तीसगढ़ में चार जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। यह प्रशिक्षण 6 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई 2026 तक चलेगा। प्रशिक्षण के दौरान संबंधित जिलों में अतिरिक्त प्रभार के तहत अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार विजय पाण्डेय (जांजगीर-चांपा), पंकज चंद्रा (कोंडागांव), वेदव्रत सिरमौर (गरियाबंद) और श्वेता सिंहा (रायपुर ग्रामीण) को ट्रेनिंग के लिए नामित किया गया है।

इनकी अनुपस्थिति में जांजगीर-चांपा जिले का अतिरिक्त प्रभार विमल कुमार बैस को सौंपा गया है। वहीं कोंडागांव एसपी का अतिरिक्त प्रभार त्रिलोक बंसल को दिया गया है।

गरियाबंद जिले के लिए नीरज चंद्राकर को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि रायपुर ग्रामीण एसपी का अतिरिक्त प्रभार मनीषा ठाकुर को दिया गया है।

पुलिस मुख्यालय के इस आदेश के बाद संबंधित जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए अंतरिम व्यवस्थाएं लागू कर दी गई हैं।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *