18 फ़रवरी 2023 | राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण -एनआईए ने पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया -पीएफआई साजिश मामले में आज राजस्थान में कई ठिकानों पर छापेमारी की। इनमें कोटा, सवाईमाधोपुर, भीलवाड़ा, बूंदी और जयपुर जिलों के सात ठिकाने शामिल हैं।
यह छापेमारी आवासीय और कारोबारी-दोनों तरह के ठिकानों पर की गई।एनआईए ने एक बयान में कहा कि उसे विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि पीएफआई के दो लोग, उनके अधिकारी, सदस्य और कार्यकर्ता गैर-कानूनी कार्यों में लिप्त हैं।
एनआईए ने इस मामले में स्वत: सज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था। छापेमारी के दौरान डिजिटल उपकरण, एयरगन, धारदार हथियार और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए।
सोर्स :-“वी. के. झा “
