वनप्लस 11 5G का डाइमेंशन 163.10 x 74.10 x 8.53 मिलीमीटर और वज़न 205 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए वनप्लस 11 5G में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी/एएक्स, जीपीएस और NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हैंडसेट में एम्बियंट लाइट सेंसर, कंपास/मैग्नेटोमीटर, गायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं।
08 फ़रवरी 2023 | OnePlus 11 5G Launched in India: OnePlus ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद को OnePlus 11 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। 7 फरवरी 2023 को आयोजित अपने Cloud 11 लॉन्च इवेंट में कंपनी ने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन से पर्दा उठाया। इवेंट में कंपनी ने वनप्लस 11 के अलावा OnePlus 11R, OnePlus Pad, OnePlus Buds Pro 2 और मैकेनिकल कीबोर्ड से भी पर्दा उठाया। लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। फोन 3rd Gen Hasselblad कैमरा सिस्टम के साथ आता है और इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। आपको बताते हैं नए वनप्लस 11 में क्या-कुछ है खास…
OnePlus 11 Price in India
Oneplus 11 के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को रुपये में भारत में 56,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 61,999 रुपये है। हैंडसेट की प्री-बुकिंग देश में आज रात (7 फरवरी 2023) 9 बजे से शुरू हो जाएगी। फोन की ओपन सेल 14 फरवरी 2023 से देश में शुरू होगी। हैंडसेट को टाइटन ब्लैक और ग्रीन कलर में उपलब्ध कराया गया है। फोन को वनप्लस के ऑनलाइन स्टोर, ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल पार्टनर से खरीदा जा सकेगा। फोन की खरीद पर वनप्लस 6 महीने के लिए 100GB स्टोरेज के साथ Google One Subscription ऑफर कर रही है।
