09 जनवरी 2023 | शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 21 जनवरी को डे-नाइट वनडे मुकाबला खेला जाना है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई। 11 जनवरी से आनलाइन टिकट उपलब्ध होंगे। 11 से 14 जनवरी तक टिकट बुक करवाने वालों को कुरियर के माध्यम से उनके घर पहुंच तक सेवा होगी।
स्टूडेंट्स के लिए विशेष रियायत दी गई है। 300 रुपये में टिकट मिलेगा। दो साल तक के बच्चों को फ्री एंट्री मिलेगी। पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी रायपुर को मिली है। बैठने की व्यवस्था में फ्री सीटिंग की व्यवस्था रहेगी। कुर्सियों में नंबर नहीं रहेंगे। इसके लिए आपको पहले आना होगा। मतलब पहले आओ पहले पाओ। टिकट होने के बाद भी आप को तकरीबन एक से दो घंटे पहले पहुंचना होगा। वजह पहली बार विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव जैसे दिग्गज खिलाड़ी आएंगे।
सोमवार को रायपुर में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों से प्रेस कांफ्रेंस ली। इसमें बताया गया कि 300 रुपये से मैच के टिकट के दाम शुरू होंगे। 300 रुपये वाला टिकट स्कूल के स्टूडेंट्स को ही मिलेगा। 14 तारीक से आरडीसीए मैदान में आफलाइन टिकट मिल सकेगी। स्कूल का आइकार्ड दिखाना होगा। संघ की ओर से 500 लोगों को सुरक्षा में तैनात किया जा रहा है। रायपुर के वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में ये मैच के दौरान पार्किंग की व्यवस्था एनआरडीए की ओर से की जाएगी। ग्रामीणों को पार्किंग की व्यवस्था की जिम्मेदारी देने की योजना चल रही है।
ये होगा टिकट प्राइज
300 रुपए वाली स्टूडेंट्स टिकट के बाद 500, 1000, 1250 और 1500 दाम के टिकट होंगे। इसके बाद सिल्वर 5000, गोल्ड 6000 और 7500 के टिकट होंगे। कार्पोरेट बाक्स के 10 हजार रुपये देने होंगे। टिकट आनलाइन पेटीएम के जरिए 12 जनवरी से मिलना शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा क्रिकेट स्टेडियम के टिकट काउंटर से भी टिकट बेचे जाने की व्यवस्था की जा रही है।
बाहर का खाना नहीं ले जा सकेंगे
स्टेडियम में लोग बाहर से खाने-पीने की चीजें नहीं ले जा पाएंगे। फूड स्टाल्स का रेट तय किया गया है। लोगों को पीने के लिए आरओ वाटर फ्री में दिया जाएगा। यहां दो समोसे के 50 रुपये, एक पेटीज 30, दो कचोरी 40, बर्गर-सैंडविच 50, 150 रुपये में बिरयानी और 100 रुपये में छोले चावल मिलेंगे। स्टेडियम में फूड मैन्यू को लेकर पूर्व में हुए विवादों की वजह से पहले से ही रेट जारी कर दिए गए हैं।
19 को पहुंच जाएंगी टीमें
मिली जानकारी के अनुसार भारतीय और न्यूजीलैंड की टीमें 19 जनवरी को रायपुर पहुंच जाएंगी। 20 को दोनों ही टीमें अभ्यास करेंगी। इसके बाद 21 तरीक को मैदान में इस दूसरे के सामने उतरेंगे।
कोरोना को लेकर नहीं आई अब तक गाइड लाइन
प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि अब तक कोरोना से जुड़ी कोई गाइड लाइन जारी नहीं हुई है। प्रदेश के स्थिति भी सामान्य है। बीसीसीआइ और प्रशासन के निर्देश के अनुसार उसका पालन किया जाएगा।
सोर्स :-“नईदुनिया”
