• June 9, 2026 3:42 am

सुक्खू सरकार ने वितरित किए 804 करोड़ के भूमि मुआवजे, 2 सड़क हादसों में 8 युवकों की मौत,

Share More

20 मार्च 2023 |  हिमाचल प्रदेश में रविवार को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी तो कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। प्रदेश सरकार ने विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लिए एक माह के भीतर 804 करोड़ रुपए के भूमि मुआवजे वितरित किए हैं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संगीत में पीएचडी कर रही पूर्णतः दृष्टिबाधित छात्रा और बेहतरीन गायिका मुस्कान नेगी का लोक सेवा आयोग ने संगीत विषय में सहायक प्रोफैसर के पद पर चयन किया है।

हिमाचल प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग ने इंडसइंड बैंक की 100 प्रतिशत सहायक कंपनी भारत फाइनांशियल इंक्लूजन लिमिटेड के साथ अपनी सामाजिक प्रभाव पहल भारत संजीवनी शुरू करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

हिमाचल प्रदेश में रविवार को कोरोना के 8 नए पॉजिटिव केस आने से कोविड के एक्टिव मामलों की संख्या अब 168 हो गई है। जिला शिमला के कोटखाई थाने के तहत 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। कांगड़ा जिला के एक निजी स्कूल को मान्यता नवीनीकरण न करना भारी पड़ा है। हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर हुए एक हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई है। वहीं सोलन जिला के बद्दी में हुए सड़क हादसे में भी 4 युवकों की मौत हो गई है।

सोर्स :-” पंजाब केसरी”                  

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *