• June 7, 2026 3:21 pm

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग के चुनाव चिह्न आवंटन के अधिकार को रखा बरकरार, रोक लगाने वाली याचिका की खारिज

Share More

26  सितम्बर 2022 | सुप्रीम कोर्ट ने आज चुनाव आयोग के चुनाव चिह्न आवंटन के अधिकार के खिलाफ दी गई याचिका को खारिज कर दी और अदालत का समय बर्बाद करने के लिए याचिकाकर्ता पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। दरअसल, याचिका में  कहा गया था कि राजनीतिक दल चुनाव के दौरान प्रतीकों का दुरुपयोग कर रहे हैं  इसलिए चुनाव आयोग को राजनीतिक दलों को चुनाव चिह्न आवंटित करने से रोक दिया जाए और रिटर्निंग ऑफिसर को चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित करना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। शीर्ष अदालत ने कहा कि आपने इस तरह की भ्रामक याचिका डालकर हमारा समय बर्बाद किया है। इस तरह की याचिका का कोई मतलब नहीं है।
सोर्स :-“अमर उजाला”                                         

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *