• June 8, 2026 9:25 am

सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण

Share More

सुकमा। जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य व्यापक स्तर पर सुचा प से जारी है। कुछ समाचार पत्रों में तेंदूपत्ता संग्रहण बंद होने संबंधी खबरें प्रकाशित होने के बाद वन विभाग ने स्थिति स्पट करते हुए कहा है कि जिले में संग्रहण एवं खरीदी की प्रक्रिया पूरी तरह सक्रिय है और संग्राहकों से लगातार तेंदूपत्ता लिया जा रहा है।
डीएफओ अक्षय भोंसले ने बताया कि जिले में कुल 727 तेंदूपत्ता फड़ संचालित हैं, जिनमें से लगभग 350 फड़ों में संग्रहण व खरीदी कार्य शु हो चुका है बाकी केंद्रों में भी जल्द ही तेंदुपत्ता खरीदी कार्य प्रारम्भ की जाएगी। अब तक जिले में 35 हजार से अधिक मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण किया जा चुका है। शेा फड़ों में भी चरणबद्ध तरीके से कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।
वन विभाग ने बताया कि किस्ताराम, गोलापल्ली, कोंटा एवं जगरगुंडा जैसे क्षेत्रों में प्राकृतिक व भौगोलिक परिस्थितियों के कारण तेंदूपत्ता अपेक्षाकृत देर से तैयार होता है। इसी कारण इन क्षेत्रों में आगामी एक सप्ताह के भीतर संग्रहण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। विभाग का लक्ष्य अधिकतम संग्राहकों से उत्तम गुणवत्ता का तेंदूपत्ता संग्रहित कर उन्हें उचित लाभ दिलाना है।
वन विभाग ने यह भी बताया कि हाल ही में हुई ओलावृटि एवं प्रतिकूल मौसम के कारण कुछ स्थानों पर तेंदूपत्ते की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। गुणवत्ता मानकों के अनुप नहीं पाए गए पत्तों को नियमानुसार अलग किया गया है, जबकि मानक गुणवत्ता वाले तेंदूपत्ते की खरीदी लगातार जारी है। विभाग ने दोहराया कि जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य पूरी पारदर्शिता और व्यवस्थित ंग से संचालित किया जा रहा है।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *