सितम्बर 2 2023 ! अमेरिका की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tesla ने मॉडल 3 के नए वर्जन को पेश कर दिया है। इस कार को कंपनी ने काफी बढ़िया से डिजाइन किया है और इसमें कई दमदार फीचर्स भी है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कंपनी की ओर से मॉडल 3 के नए वर्जन में क्या बदलाव किया है।
मॉडल 3 इलेक्ट्रिक कार के नए वर्जन को पेश कर दिया है। इस कार को पहले से और दमदार बनाया गया है। इसके साथ ही इसमें पहले से अधिक रेंज भी मिलता है। अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो कंपनी ने इसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है।
टेस्ला की ओर से मॉडल 3 के नए वर्जन को पहले से अपडेट किया गया है। इसमें आपको इंफोटेनमेंट सिस्टम , अपग्रेडिड सस्पेंशन, नई हेडलाइट्स मिलती है। इसके फ्रंट लुक को काफी बदला गया है। इसमें अलग से डिस्पले भी मिलता है।
इस कार के शुरुआती वेरिएंट को फुल चार्ज के बाद 606 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। जबकि इसके पुराने वाले मॉडल की रेंज नए वर्जन से 50 किलोमीटर कम थी। नया रेंज वाला वर्जन फुल चार्ज के बाद 713 किलोमीटर तक चल सकता है। जो कि पुराने वर्जन के मुकाबले नए वर्जन से करीब 38 किलोमीटर की रेंज अधिक देता है।
” सोर्स :– ” जागरण ”
