अक्टूबर 12 2023 ! इजरायल के विदेश मंत्रालय के आंकडे के मुताबिक इजरायल हमास युद्ध में तीन चीनी नागरिकों की मौत हो गई है. चीन के विदेश मंत्रालय ने रविवार को दोनों पक्षों से शांति की अपील की थी.
इजरायल के ऊर्जा मंत्री इजरायल कार्टज ने हमास को ‘हुक्का पानी बंद’ करने की धमकी दी है. मंत्री ने कहा है कि वह गाजा इलाके में बिजली-पानी तब तक बंद रखेंगे जब हमास इजरायली बंधकों को वापस नहीं कर देता है.
हमास की ओर से किए गए हमलों में कम से कम 1300 लोगों की मौत हुई है. द टाइम्स ऑफ इजरायल ने बताया कि वेस्ट बैंक और सेंट्रल इजरायल की ओर रॉकेट दागे गए हैं. इजरायली सेना के मुताबिक हमास की ओर से किए गए हमलों कम से कम 1200 इजरायलियों की मौत हुई है. इसमें 220 लोग इसरायली सेना के हैं.
सोर्स :-“ABP न्यूज़“
