• May 19, 2024 8:40 am

पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक! कई राज्यों में हो सकती है भारी बारिश; जानें मौसम का हाल

07  दिसंबर 2022 |  उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, वहीं दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान और भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। IMD का कहना है कि इस तूफान की वजह से तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के कई हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है और माना जा रहा है कि आज चक्रवातू तूफान तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तट से टकराने वाला है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत में ठंड बढ़ने लगी है। कई हिस्सों में घना कोहरा छाने लगा है।

उत्तराखंड में गिर पारा

दिसंबर शुरू होने के साथ ही रात में तापमान गोता लगाने लगा है। खासकर, राज्य के पर्वतीय हिस्सों में हाड़ कंपाने वाली ठंड शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में इसमें और इजाफा होगा। अगले कुछ दिनों में मैदानी क्षेत्रों में कोहरा तो पहाड़ में पाला गिरने से मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने अनुसार, अगले चार दिन भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में अधिकांश स्थानों पर कोहरा पड़ने की संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस कमी आने की संभावना है।

दिल्ली-NCR में हवा के साथ बढ़ी ठंड

दिल्ली-NCR में आज सुबह से ही हवा के कारण ठंड महसूस की जा रही है। इसके साथ ही दिल्ली-NCR में धुंध भी दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। बता दें कि दिल्ली का वातावरण और भी ज्यादा प्रदूषित होता जा रहा है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में AQI 329 (बहुत खराब) श्रेणी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *