• June 6, 2026 1:17 pm

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से, 20 मार्च तक चलेगी कार्यवाही

Share More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की तिथियां तय कर दी गई हैं। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बजट सत्र की शुरुआत 23 फरवरी से होगी, जो 20 मार्च तक चलेगा। इस दौरान सदन की कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र के पहले दिन 23 फरवरी को राज्यपाल रमेन डेका विधानसभा में अभिभाषण देंगे। राज्यपाल के संबोधन के साथ ही बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत होगी, जिसमें राज्य सरकार अपनी नीतियों, प्राथमिकताओं और आगामी योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करेगी। बजट सत्र के दौरान राज्य सरकार का वार्षिक बजट पेश किया जाएगा, जिस पर सदन में विस्तृत चर्चा होगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के कामकाज, जनहित से जुड़े मुद्दे, नए विधेयक और अनुपूरक बजट पर भी चर्चा और बहस होने की संभावना है। बजट सत्र को देखते हुए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही सक्रिय हो गए हैं और अपनी-अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। राजनीतिक दृष्टि से यह सत्र काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *