• June 7, 2026 6:19 pm

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने फसल नुकसान से प्रभावित किसानों को 10 हजार रु. देने की घोषणा की

Share More

नई दिल्ली, 24 मार्च। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राज्य के विभिन्न भागों में हाल की बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान से प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने यह घोषणा खम्मम, मेहबूबाबाद, वारंगल और करीमनगर जिलों के वर्षा प्रभावित क्षेत्रों की अपनी यात्रा के दौरान की। उन्होंने इसके लिए दो सौ 28 करोड़ 25 लाख रुपये तुरंत जारी करने की घोषणा की। उन्‍होंने बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण लगभग दो दशमलव 28 लाख एकड़ में फैली खड़ी फसलों को हुए नुकसान का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने खम्मम जिले में मीडिया को बताया कि लगभग एक दशमलव 29 लाख एकड़ में अकेले मक्के की फसल को काफी नुकसान हुआ है। इसी प्रकार 72 हजार एकड़ में फैली धान की फसल, आठ हजार एकड़ में आम और लगभग 17 हजार एकड़ में बेमौसम बारिश से अन्य फसलों का नुकसान हुआ है।

 (वी.के. झा)


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *