• June 8, 2026 2:18 am

पहला दिन बिलासपुर और झारखंड के नाम रहा; अलग-अलग राज्यों से आई 14 टीमें हो रही शामिल

Share More

29 मार्च 2022 | अखिल भारतीय महापौर हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को दुर्ग के हॉकी ग्राउंड में हुआ। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में उद्घाटन के बाद अलग-अलग जगहों आई टीमों के दो मैच हुए। उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक अरुण वोरा, राज्य मंत्री आर.एन. वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। महापौर ट्राफी का पहला मैच बिलासपुर एवं कुरुड़ के बीच हुआ। इस मैच में बेहतर मैच का प्रदर्शन बिलासपुर 3-1 से विजयी रही। इसी तरह दूसरा मैच झारखंड एवं रायपुर के बीच हुआ। इस मैच में झारखंड विजयी रही। खबर लिखे जाने तक तीसरा मैच जगदलपुर और डीएचए दुर्ग के बीच मध्य खेला जा रहा था। कार्यक्रम में विधायक अरुण वोरा ने कहा कि इस ट्रॉफी से शहर में हमारे देश के राष्ट्रीय खेल को अलग पहचान मिलेगी। युवाओं को हॉकी से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी। 28 से 31 मार्च तक महिला समृद्धि बाजार के सामने सिविल लाइन मैदान में यह स्पर्धा आयोजित की जा रही है। इस स्पर्धा में 14 टीमें भाग ले रही हैं।

Source;- ‘’दैनिक भास्कर’’


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *