• April 25, 2024 9:56 pm

साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, बन रहा खास संयोग, इन चार बातों का रखें ध्‍यान

30 अप्रैल 2022 | वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण आज है। यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा। आंशिक सूर्य ग्रहण होने के कारण भारत में दिखाई नहीं देगा। लेकिन इस पर एक खास संयोग बन रहा है व इस दौरान कुछ बातों का भी ध्‍यान रखना होगा।

वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण आज है। शनिवार 30 अप्रैल को मध्य रात्रि 12 बजकर 15 मिनट से आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण आंशिक होने के कारण भारत में दिखाई नहीं देगा, ऐसे में भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। सूतक काल न होने के कारण भारत में किसी भी तरह के धार्मिक कार्यों में कोई भी रुकावट नहीं आएंगी। सूर्य ग्रहण मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू हो जाएगा जो सुबह 4 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। इसके बाद 25 अक्टूबर 2022 को सूर्य ग्रहण होने का संयोग बन रहा है।

कांगड़ा के जवाली निवासी पंडित विपन शर्मा ने कहा 2022 का पहला सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या का खास संयोग बना हुआ है। इस तरह का संयोग वर्षों बाद बना है। शनि अमावस्या पर शनि दोषों से मुक्ति के लिए गंगा स्नान, दान और पितरों का तर्पण किया जाता है। वहीं इस तरह के संयोग से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। इनमें मेष, कर्क और वृश्चिक राशि शामिल है, लेकिन भारत में इसका कोई असर नहीं होगा।

सामान्य तौर पर सूर्यग्रहण के दौरान इन बातों का रखें खास ख्याल

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्यग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं पर पड़ता है, ऐसे में ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं विशेष ध्यान रखना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को इस समय भाेजन नहीं करना चाहिए। सूर्यग्रहण के पूर्व पहले से रखे पके हुए भोजन पर तुलसी का पत्ता या गंगाजल डाल दें।
  • गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान सुई, चाकू, कैंची जैसी नोकदारी वस्तुओं से दूर रहना चाहिए। कहा जाता है कि इनका उपयोग करने से गर्भ में पल रहे बच्चे पर दुष्प्रभाव हो सकता है।
  • जब सूर्य ग्रहण प्रारंभ हो और ग्रहण के समापन तक गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए, क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव पल रहे बच्चे पर पड़ता है।

Source :- “जागरण”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *