• June 8, 2026 9:48 pm

सरकार ने स्टेट एग्रीकल्चर मार्कीटिंग बोर्ड के अध्यक्ष व नॉन-ऑफिशियल मैंबर्स को पद से हटाया

Share More

24  दिसंबर 2022 |  प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश स्टेट एग्रीकल्चर मार्कीटिंग बोर्ड के अध्यक्ष को पद से हटा दिया है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी हो गई है। इसी के साथ सरकार ने स्टेट एग्रीकल्चर मार्कीटिंग बोर्ड के एडवाइजर और बोर्ड के सभी नॉन-ऑफिशियल मैंबर्स को भी पद से हटा दिया है। इसी के साथ सरकार ने एपीएमसी कमेटी शिमला, किन्नौर, ऊना, चम्बा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, सिरमौर, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, सोलन और बिलासपुर के सभी नॉन-ऑफिशियल मैंबर्स को भी हटा दिया है। इस संबंध में कृषि विभाग के सचिव की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इस दौरान सरकार ने पूर्व सरकार द्वारा मुख्यमंत्री प्रकोष्ठ स्थित थुनाग के कार्यालय संचालन के लिए अस्थायी तौर पर विभिन्न श्रेणियों के 5 पद सृजित किए थे, को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है। इस दौरान सरकार ने सभी बोर्डों के अध्यक्ष सहित नॉन-ऑफिशियल मैंबर्स को हटाया है।

सोर्स :-” पंजाब केसरी”                  


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *