11 मई 2023 ! सोमवार को कोरोना को लेकर कुछ अस्पतालों में मॉक ड्रिल हुई और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने तैयारियों का जायजा भी लिया.
कुछ राज्य सरकारों ने लोगों को सतर्क रहने और एहतियात बरतने की सलाह भी दी है.
मास्क पहनने और भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रहने की भी सलाह दी जा रही है.
क्या मौजूदा वैक्सीन कोरोना के ताज़ा वैरिएंट पर प्रभावी है?
क्या तीनों डोज़ ले चुके लोग संक्रमण से बच पाएँगे?
ऐसे कई सवाल हैं, जिनको लेकर लोगों के मन में कई भ्रम हैं. आइए इस रिपोर्ट में इन्हीं सवालों के जवाब ढूँढ़ते हैं.
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन यानी ‘आईएमए’ का कहना है कि वैक्सीन की तीनों डोज़ लगवाने के बाद लोगों में एक ‘आम भ्रम सा पैदा’ हो गया है कि वो कोविड के संक्रमण से हमेशा बचे रहेंगे.
उनका कहना था, “बेशक वैक्सीन लगने की वजह से संक्रमण घातक नहीं है. लेकिन लोग अब इसको हल्के तौर पर लेने लग गए हैं. इसके कारण न वो जाँच करा रहे हैं और ना ही बचाव के उपाय ही अपना रहे हैं. नतीजा ये है कि कोरोना का नया वैरिएंट बहुत तेज़ी से फैल रहा है और अब हर रोज़ देश भर में पाँच हज़ार से ज़्यादा मामले सामने आ रहे हैं.”
सोर्स :-“BBC न्यूज़ हिंदी”
