• May 11, 2024 10:38 pm

इस दिन से शुरू होने जा रहा है सावन का महीना, जानिए कब है रक्षाबंधन और इसके शुभ मुहूर्त

ByADMIN

Jun 30, 2022

30 जून 2022 | हिंदू धर्म में सावन के महीने को बेहद ही खास माना जाता है। साथ ही इसे बहुत ही पवित्र महीना माना जाता है। सावन का पूरा महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। इस दौरान पूरे विधि विधान से भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस साल सावन का महीना जुलाई से शुरु हो रहा है। और अगस्त के महीने में इसका समापन हो जाएगा। सावन के महीने का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। साथ ही सावन के महीने में रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार भी आता है। आइए जानते है कि इस बार किस दिन रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाने वाला है और राखी बांधने के शुभ मुहूर्त क्या है।

सावन का महीना और सोमवार व्रत तिथि

भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना इस बार 14 जुलाई से शुरु होने जा रहा है। यह 12 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा को समाप्त हो जाएगा। इस बार सावन के महीने का पहला सोमवार 18 जुलाई को है। इस दिन सावन सोमवार का व्रत रखा जाएगा। वहीं दूसरा सोमवार 25 जुलाई को वहीं तीसरा सोमवार 1 अगस्त को और चौथा सोमवार 8 अगस्त को, अंतिम सोमवार 12 अगस्त को है। इस बार सावन के महीने में कुल 5 सोमवार पड़ने वाले हैं। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार सावन का पूरा महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित माना जाता है। उनकी पूजा और आराधना की जाती है। लोग सावन के महीने में आने वाले सोमवार को व्रत रखते हैं। माना जाता है कि अगर भोलेनाथ आपकी उपासना से प्रसन्न हो जाते हैं तो वे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

रक्षाबंधन की तिथि और शुभ मुहूर्त

इस बार भाई बहन का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन 11 अगस्त को मनाया जाने वाला है। हिंदू पंचांग के मुताबिक सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त को सुबह 10:38 से शुरू हो रही है जो कि अगले दिन यानी कि 12 अगस्त को सुबह 07:05 तक रहेगी। वहीं राखी बांधने का शुभ समय 11 अगस्त को सुबह 09:28 से शुरू होगा जो कि रात 09:14 तक रहेगा। इस शुभ समय में बहने अपने भाई को राखी बांध सकती हैं।

Source;-“नईदुनिया”     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *