• June 6, 2026 9:49 pm

वनविभाग में अटका रखा है नवीन चिडि़याघर का रास्ता

Share More

25 जून 2022 | नगर निगम द्वारा बनाए जाने वाले नवीन चिडियाघर का रास्ता वनविभाग ने अटका रखा है। वनविभाग को दुगनावली में मिलने वाली जमीन के बदले गुढा क्षेत्र में वनविभाग की जमीन नगर निगम को देनी है। लेकिन वन विभाग के अधिकारी इस मामले में फाइल आगे नहीं बढा रहे हैं। इसके कारण पिछले दो साल से चिडियाघर का मामला ठण्डे बस्ते में पड़ा हुआ है। वहीं अगर नया चिडियाघर बन जाता है तो जानवराें को काफी बडे बाढे मिल सकेंगे, वर्तमान में सभी जानवर अभी पिंजराें में रहते हैं। वनविभाग के उदासीन रवैये के चलते नगर निगम अब दूसरी जगह पर चिडियाघर के लिए जमीन तलाश रहा है।

निगमायुक्त किशोर कन्याल सबसे पहले नवीन चिड़ियाघर के लिए स्थल देखने के लिए दुगनावली वन क्षेत्र का निरीक्षण किया और इसके बाद रमोआ डेम पर पहाड़ी पर भी सम्भावना तलाशने के लिए दौरा किया गया। उन्होंने कहा कि जनवरों व पच्छियों के लिए यहां का वातावरण कैसा रहेगा इसको ध्यान में रखते हुए दोनों जगह का प्रस्ताव बनाकर दें। रमौआ बांध के पास बडी पहाडियां हैं, जहां पर नवीन चिडियाघर बनाया जा सकता है। इसके आसपास नगर निगम बड़ा पार्क भी विकसित कर रहा है। इस पार्क में अनेकों प्रकार की तितलियों का लाया जाएगा। निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह इसका प्रस्ताव बनाकर दें जिससे आंगे की कार्यवाही की जा सके। इसके साथ ही इंद्रमणि नगर नाले सफाई का निरीक्षण किया। नाले के काफी अतिक्रमण मिला, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सड़क पर कचरा फैलाते हुए जा रहे डंपर को निगमायुक्त ने रोक कर कड़ी फटकार लगाई और डंपर को हटाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा शहर में किये जा रहे विकास कार्यों को देखा।

सोर्स;-“नईदुनिया”     


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *