• June 4, 2026 7:07 pm

प्रापर्टी डीलर के घर 30 लाख के जेवर और नकदी चोरी करने वाले आरोपित पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Share More

30 दिसंबर 2023 ! रायपुर । प्रापर्टी डीलर के घर 30 लाख के जेवर और नकदी चोरी करने वाले आरोपित पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित अविनाश गिरी गोस्वामी और उसकी पत्नी बिंदिया गोस्वामी उर्फ बिंदी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित अविनाश गिरी गोस्वामी थाना कोतवाली जिला महासमुंद का हिस्ट्रीशीटर है। 10 दिन पहले ही चोरी के मामले से जेल से छूट कर आया था।

आरोपित की पत्नी बिंदिया प्रापर्टी डीलर के घर बाई का काम करती थी। आरोपित यहां से चोरी करने के बाद फरार हो गए थे। उन्हें कांकेर से गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से चोरी की नकदी रकम 11 लाख 69 रुपये, सोने के ब्रेसलेट, तीन घड़ी और चोरी के पैसों से क्रय किए गए सोने के जेवरात, एक दोपहिया वाहन, आलमारी, पलंग, फ्रीज, वाशिंग मशीन, गद्दा, मिक्सी, पंखा, टीवी, होम थियेटर एवं अन्य सामान जब्त किया गया है।

सिविल लाइन थाने में प्रार्थी दीपक गाइन ने 23 दिसंबर को चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। वह न्यू शांति नगर गली नंबर 02 सिविल लाइन में रहता है और प्रापर्टी डीलिंग, मछली पालन एवं सब्जी का व्यवसाय करता है। प्रार्थी का दो मंजिला मकान है, जिसमें प्रार्थी अपने परिवार के साथ ऊपर रहता है।

राज्य ब्यूरो प्रमुख गितेश चंद्राकर


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *