• June 5, 2026 9:56 am

विधायक की जान बचाने वाले पुलिसकर्मी को मिलेगा प्रमोशन और 50 हजार इनाम, CM मोहन यादव ने दी शाबाशी

ByPrompt Times

Sep 30, 2024
Share More

 राऊ विधायक मधु वर्मा की जान बचाने वाले PSO अरुण सिंह भदौरिया को सीएम ने आउट ऑफ टर्न प्रमोशन और 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की. विधायक के बेहोश होने पर उन्हें CPR देते हुए अस्पताल ले गए थे.

 

राऊ विधानसभा सीट से विधायक मधु वर्मा की जान बचाने वाले उनके पीएसओ (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शबाशी दी है. इसके साथ ही पीएसओ को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने और 50 हजार रुपये के इनाम घोषणा भी की है.

बीते 24 सितंबर को सुबह 10.30 बजे के करीब राऊ विधायक मधु वर्मा अचानक बेहोश होकर गिर पड़े थे. वहां मौजूद पीएसओ अरुण सिंह भदौरिया, पीएसओ और एक अन्य सहयोगी प्राइवेट कार से अस्पताल लेकर रवाना हुए थे. इस दौरान बीच रास्ते में पीएसओ भदौरिया विधायक वर्मा को सीपीआर भी देते हुए चलते रहे. जब अस्पताल पहुंचे तो जांच के बाद डॉक्टरों ने विधायक के हार्ट में ब्लॉकेज बताया. एंजियोप्लास्टी के बाद विधायक मधु वर्मा खतरे से बाहर हैं. विधायक की जान बचाने में डॉक्टरों के साथ ही पीएसओ की भूमिका भी अहम रही.

विधायक का हालचाल जानने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर पहुंचे और अस्पताल पहुंचकर विधायक मधु वर्मा और उनके परिजनों से मिले. इस दौरान सीएम डॉ. यादव को बताया गया कि पीएचओ भदौरिया द्वारा विधायक को रास्ते भर सीपीआर दिया, जिसके बाद सीएम ने पीएसओ भदौरिया को शबाशी दी साथ ही आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने की घोषणा भी की है.

सीएम ने की 50 हजार के इनाम की घोषणा
बता दें, अरुण सिंह भदौरिया 15वीं बटालियन विशेष सशस्त्र बल इंदौर के आरक्षक क्रमांक 620 हैं. 2002 में पुलिस में भर्ती हुए, 2003 से 2 साल तक सीएम हाउस में पदस्थ रहे. इसके बाद 16 साल खंडवा सांसद रहे नंदकुमार सिंह चौहान की सुरक्षा में रहे. 2023 से राऊ विधायक मधु वमा्र के यहां पोस्टिंग हैं. इधर जब सीएम को जब भदौरिया के सीपीआर देने की बात बताई तो सीएम ने अरुण भदौरिया को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की.

गलत साइड पर दौड़ाई कार
पीएसओ अरुण सिंह भदौरिया के अनुसार, विधायक जैसे ही बहोश हुए तो विधायक के पीए भानु हार्डिया, जुगनू कुशवाह और मैं उन्हें लेकर अस्पताल रवाना हुआ. घर से अस्पताल की दूरी 10 मिनट की थी, लेकिन ट्रैफिक बहुत अधिक था. गाड़ी भानु चला रहा था, ऐसे में भानु रांग साइड गाड़ी चलाते हुए अस्पताल पहुंचे. इस दौरान बीच में विधायक को गाड़ी में सीपीआर देते रहे.

 

 

SOURCE  PROMPT TIMES


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *