• May 18, 2024 9:56 pm

इस देश की राष्‍ट्रपति ने अपने मंत्रियों को खिलाई भ्रष्‍टाचार न करने की कसम, जानिए कौन हैं

12 दिसंबर 2022 |  पेरू की नयी राष्ट्रपति डीना बोलुआर्टे ने देश की पहली महिला प्रमुख बनने के मात्र तीन दिन बाद शनिवार को नए कैबिनेट को शपथ दिलाई और अपने हर मंत्री से भ्रष्टाचार नहीं करने का संकल्प लेने को कहा। पेड्रो कैस्टिलो को बुधवार को देश के राष्ट्रपति पद से हटाया गया था। इसके बाद उपराष्ट्रपति के रूप में सेवाएं दे रहीं बोलुआर्टे को राष्ट्रपति बनाया गया।

16 मंत्रियों का चयन
उन्होंने कैबिनेट के लिए 16 मंत्रियों का चयन किया, जो राजनीतिक संकट का सामना कर रहे दक्षिण अमेरिकी देश में स्थिति को और बिगाड़ने या संभालने में अहम भूमिका निभाएंगे। बोलुआर्टे ने ऐसे समय में अपने मंत्रियों को शपथ दिलाई, जब पेरू में कई लोग मांग कर रहे हैं कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए और देश में आम चुनाव कराए जाने चाहिए।

बोलुआर्टे (60) ने शनिवार को कैबिनेट में शामिल आठ पुरुषों और आठ महिलाओं को ‘‘भ्रष्टाचार किए बिना वफादारी और ईमानदारी से’’ अपने कर्तव्यों का पालन करने की शपथ लेने को कहा। डीना ने कुछ दिनों पहले राष्‍ट्रपति पेड्रो कासतिलो को महाभियोग प्रस्‍ताव लाकर हटाया है। उनके इस कदम ने देश में कई लोगों का गुस्‍सा भड़का दिया है।शनिवार को उन्‍होंने देश के वित्‍त मंत्री को एलेक्‍स कॉन्‍तरेरास को अर्थव्‍यवस्‍था मंत्री नियुक्ति किया है। साथ ही केमिकल इं‍जीनियर ऑस्‍कर वेरा को देश का खदान मंत्री बनाया गया है। डीना देश की पहली महिला राष्‍ट्रपति हैं।

 सोर्स :- “नवभारतटाइम्स”                    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *