• June 6, 2026 1:48 am

आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारी की भर्ती के संबंध में अभ्यावेदनों पर 21 फरवरी को की जाएगी समीक्षा

ByPrompt Times

Feb 19, 2024
Share More

राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारी के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु प्रचलित प्रक्रिया के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदनों की समीक्षा किये जाने के संबंध में शासन द्वारा समिति का गठन किया गया है। 09 फरवरी तक संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण (प्रशिक्षण पक्ष) में अभ्यावेदन जमा करने वाले आवेदकों में से यदि कोई आवेदक प्रकरण के सम्बन्ध में समिति के समक्ष अपना पक्ष रखना चाहे तो 21 फरवरी को प्रातः 11 बजे संचालनालय तकनीकी शिक्षा, चतुर्थ तल, ब्लॉक-तीन, इंद्रावती भवन, अटल नगर नवा रायपुर में उपस्थित हो सकता है।

सोर्स – छत्तीसगढ़ जनसंपर्क


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *