• June 4, 2026 11:46 pm

मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र की सीमा में गया था ट्राला, जिसने ले ली 15 लोगों की जान

Share More

4 जुलाई 2023 ! सेंधवा से करीब 30 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के धुले जिले के पलासनेर गांव में आगरा-मुंबई हाइवे पर मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र की ओर जा रहा ट्राला अचानक अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित ट्राले ने समीप चल रही दो बाइक और एक पिकअप वाहन तथा एक मिनी ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

हादसे में लगभग 8 से 10 लोग के घायलों होने तथा 15 लोगों के मरने की सूचना मिली है। शिरपुर तथा आसपास के इलाकों से क्रेन बुलवाकर वाहनों से घायलों को तथा मृतकों को निकाला जा रहा है। घायलों का इलाज शिरपुर अस्पताल तथा चोपड़ा के अस्पतालों में किया जा रहा है। महाराष्ट्र में हुए इस हादसे की बार्डर इलाके में चर्चाएं जारी है।

वहीं एक वाहन में सवार कुछ लोग भाग खड़े हुए। इससे अफरातफरी मच गई। ट्राला रोड के पास ही स्थित होटल में जाकर घुस गया। प्रत्यक्षदर्शी लोगों के अनुसार ट्राला काफी गति से आ रहा था। उस समय होटल पर 15 से 20 लोग मौजूद थे।

सोर्स :-“नईदुनिया


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *