RRR से दुनियाभर में गर्दा उड़ाने के बाद एस.एस राजामौली अपनी अगली फिल्म की तैयारियां शुरू कर चुके हैं. इस वक्त वो SSMB29 के प्री-प्रोडक्शन वर्क पर लगे हुए हैं. फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में नजर आने वाले हैं. यह भारतीय इतिहास की सबसे महंगी फिल्म होने वाली है, जिसका बजट 1000 करोड़ बताया जा रहा है. खैर, इसी बीच बीती 1 मई को राजामौली की एनिमेटेड सीरीज ‘बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड’ का ट्रेलर आया था. ट्रेलर को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. 17 मई को एक्शन से भरपूर ये सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है.
एस.एस राजामौली ने ‘बाहुबली’ से एक अलग दुनिया रची थी, जिसकी कहानी उन्हीं किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में वो सब हुआ, जिसे पहले सोचा या देखा नहीं गया था. यही वजह है कि, उनकी यह पैन इंडिया फिल्म प्रभास, राजामौली और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए ‘गेम चेंजर’ साबित हुई. पर राजामौली का ‘बाहुबली’ फ्रेंचाइजी को लेकर बहुत बड़ा प्लान है.
‘बाहुबली’ फ्रेंचाइजी को लेकर राजामौली का प्लान
‘बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड’ का ट्रेलर आ चुका है. फिल्म की कहानी में बाहुबली, भल्लालदेव, महिष्मती के साम्राज्य को खतरा और कटप्पा… सबकुछ देखने को मिल गया. इस सीरीज को जीवन जे. कांग और नवीन जॉन ने डायरेक्ट किया है. हाल ही में इसे लेकर हैदराबाद में एक इवेंट हुआ, जहां एस.एस राजामौली पहुंचे हुए थे. इस दौरान उन्होंने बताया कि, बाहुबली फ्रेंचाइजी को कई मीडियम के जरिए एक्सपैंड किया जा रहा है. इस मौके पर उनके साथ प्रोड्यूसर शोबू यारलागड्डा भी मौजूद थे. वहीं इवेंट में उन्होंने ‘बाहुबली’ की दुनिया को कई तरीकों से विस्तार करने की अपनी प्लानिंग बताई.
source tv9 bharatvarsh
