• June 6, 2026 5:10 am

जियो टावर में चोरी-  24 नग जियो बैटरी के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

Share More

कांकेर। जिले के रावघाट थाना क्षेत्र में जियो टावर से बैटरी चोरी के मामले में पुलिस ने 24 नग जियो बैटरी, नगद राशि और जियो कंपनी का जैकेट-हेलमेट के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोप जियो कंपनी के ही कर्मचारी थे। रावघाट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रावघाट थाना क्षेत्र में लगे जियो टावर से 72 नग बैटरियां चोरी हुई थीं।
कंपनी के कर्मचारी की रिपोर्ट पर पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान देवराज बघेल और माखन तुमरेकी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने साथियों एली मसीह, राजेश यादव और राजेश नेताम के साथ चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी चोरी के लिए वेन्यू कार, स्विफ्ट डिजायर और पिकअप वाहन का इस्तेमाल करते थे। वे बैटरियां चुराकर कबाड़ी को बेच देते थे, मिलने वाले पैसों को आपस में बांट लेते थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वेन्यू कार बरामद की है। साथ ही 24 नग जियो बैटरी, नगद राशि और जियो कंपनी का जैकेट-हेलमेट भी मिला। चोरी में इस्तेमाल औजार भी बरामद किए गए हैं। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *