• June 5, 2026 12:59 am

10 साल से शरीर में थे लोहे के 3 बोल्ट, ऐसे खुली पोल… देखकर डॉक्टर भी हो गए हैरान

ByPrompt Times

Aug 22, 2024
Share More

एम्स दिल्ली के डॉक्टरों ने सेना के एक जवान का ऑपरेशन कर 10 साल से फंसे तीन बोल्ट बाहर निकाले हैं. यह तीनों बोल्ट 10 साल पहले बॉर्डर पर तैनाती के दौरान एक बारुदी सुरंग फटने की वजह से जवान के शरीर में घुस गए थे. डॉक्टरों के मुताबिक यह बेहद अजीब केस है.

 

सेना के एक जवान का ऑपरेशन करते दिल्ली एम्स के डॉक्टर भी हैरान रह गए. इस जवान के शरीर में 10 साल से तीन बोल्ट फंसे हुए थे, इनमें से छाती में घुसे दो बोल्ट तो बिल्कुल वैसे के वैसे ही थे, जबकि कूल्हे में फंसा तीसरा बोल्ट रिएक्शन करने लगा था. इसकी वजह से जवान के शरीर में दिक्कत होने लगी थी. डॉक्टरों ने बड़ी मुश्किल से इन तीनों बोल्ट को निकाल तो दिया, लेकिन अब तक डॉक्टरों को भी इसका जवाब नहीं सुझा है कि लोहे के इन बोल्ट का अब तक रिएक्शन क्यों नहीं हुआ.

 

डॉक्टरों के मुताबिक बाहर से कोई चीज शरीर में घुस जाए तो उसका रिएक्शन घंटे भर के अंदर ही दिखने लगता है. डॉक्टरों ने इस संबंध में जवान से पूछताछ की. पता चला कि सीमा पर ड्यूटी के दौरान करीब 10 साल पहले वह जवान बारुदी सुरंग की चपेट में आ गया था. इस घटना में वह बुरी तरह से जख्मी हो गया था और उसकी जान पर बन आई थी. उस समय उसे सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वहां डॉक्टरों ने जान बचाने के लिए आनन फानन में ऑपरेशन कर दिया.

एक्सरे में दिखे तीनों बोल्ट

इसके बाद वह स्वस्थ तो हो गया, लेकिन अब उसके कूल्हे में सूजन के साथ दर्द उठने के साथ काफी दिक्कत होने लगी. इसके बाद जब उसके शरीर का एक्सरे कराया गया तो पता चला कि लोहे के तीन बोल्ट उसके शरीर में फंसे हैं. एक्सरे रिपोर्ट से पता चला कि दो बोल्ट जवान की छाती में फंसे हैं, वहीं एक बोल्ट कूल्हे में है. कूल्हे में फंसे बोल्ट में अब जंक लगने लगा था और इसी रिएक्शन की वजह से जवान को दिक्कत हो रही थी. जबकि छाती में फंसे बोल्ट जैसे के तैसे पड़े थे.

 

10 साल बाद दिखा असर

एम्स के डॉक्टरों के मुताबिक यह बड़ी बात है कि 10 साल से बोल्ट जवान के शरीर के अंदर फंसे हैं और इसका असर अब देखने को मिल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक सामान्य तौर पर शरीर में कोई भी बाहरी तत्व घुस जाए तो उसका असर घंटे भर के अंदर शुरू हो जाता है. लेकिन यह अजीब मामला है कि 10 साल तक इसका कोई असर ही नहीं हुआ. फिलहाल डॉक्टरों ने तीनों बोल्ट निकाल दिए हैं. ऑपरेशन सफल रहा है और अब जवान की हालत में सुधार भी होने लगा है.

 

SOURCE – TV9 BHARATVARSH

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *