• May 6, 2024 8:49 pm

ये हैं पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के सबसे गरीब उम्मीदवार, जानिए किसे मिली जीत किसे हार?

02 मार्च 2023 |  त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। अभी तक की मतगणना में नगालैंड में एनडीपीपी गठबंधन 40 सीटों पर आगे है। वहीं एनपीएफ तीन और अन्य 17 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं त्रिपुरा में भाजपा 34 सीटों पर आगे चल रही है। लेफ्ट और सहयोगी कांग्रेस 15 सीटों पर आगे हैं। नई पार्टी टीएमपी किंग मेकर की भूमिका में आ गई है और 11 सीटों पर आगे है। मेघालय में कांग्रेस चार, एनपीपी 23, भाजपा पांच और टीएमसी पांच, वहीं अन्य 18 सीटों सीटों पर आगे हैं। मतगणना के दौरान कुछ ऐसी भी सीटें हैं जिनके नतीजों पर सबकी नजर रहेगी। एक तरफ जहां तमाम पार्टियों ने कई करोड़पति उम्मीदवारों को टिकट दिया वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिनकी संपत्ति हजारों तक ही सीमित है। आइये जानते हैं तीनों राज्यों के सबसे गरीब प्रत्याशियों के बारे में…

उम्मीदवार सीट कुल संपत्ति   रुझान
हीरामुनि देबबर्मा, निर्दलीय मंडई बाजार 700 रुपए  पीछे
नागेंद्र चंद्र शील, निर्दलीय कल्याणपुर-प्रमोदनगर 1,200 रुपए  पीछे
मृदुल कांति सरकार बदरघाट 2,000  पीछे

ये हैं त्रिपुरा के तीन सबसे गरीब प्रत्याशी

1. हीरामुनि देबबर्मा, निर्दलीय : निर्दलीय चुनाव लड़े हीरामुनि देबबर्मा त्रिपुरा के सबसे गरीब प्रत्याशी हैं। देबबर्मा पश्चिम त्रिपुरा जिले की मंडई बाजार (एसटी) सीट से अपनी किस्मत आजमाई। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति मात्र 700 रुपए घोषित की है।

2. नागेंद्र चंद्र शील, निर्दलीय: नागेंद्र चंद्र शील एक निर्दलीय चुनाव मैदान में ते। शील राज्य के दूसरे सबसे गरीब प्रत्याशी हैं। नागेंद्र शील, खोवाई जिले की कल्याणपुर-प्रमोदनगर सीट से चुनावी मैदान में थे। उन्होंने अपनी संपत्ति 1,200 रुपए बताई है।

3. मृदुल कांति सरकार, निर्दलीय: निर्दलीय चुनाव लड़े मृदुल कांति सरकार राज्य के तीसरे सबसे गरीब उम्मीदवार थे। कांति सरकार पश्चिम त्रिपुरा की बदरघाट (एससी) सीट से मैदान में थे। उन्होंने अपने पास मात्र 2,000 रुपए की संपत्ति बताई है।

उम्मीदवार सीट कुल संपत्ति  रुझान
अरबियंगकम खरसोहमत, कांग्रेस अमलारेम 9,000 रुपए  पीछे
थोसेनगचीबा ए संगमा, आरपीआई रक्समग्रे 22,000 रुपए  पीछे
मार्क रिनाल्डी सॉकमी, भाजपा मैरंग 23,461 रुपए  पीछे
ये हैं मेघालय के तीन सबसे गरीब प्रत्याशी

1. अरबियंगकम खरसोहमत, कांग्रेस: कांग्रेस के अरबियंगकम खरसोहमत ने अपनी संपत्ति मात्र 9,000 रुपए बताई है। अमलारेम सीट से उतरे खरसोहमत मेघालय चुनाव में उतरे सबसे गरीब उम्मीदवार थे।

2. थोसेनगचीबा ए संगमा, आरपीआई : सबसे ज्यादा गरीब उम्मीदवारों की सूची में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के थोसेनगचीबा ए संगमा दूसरे स्थान पर हैं। रक्समग्रे सीट से प्रत्याशी संगमा की दौलत 22,000 है।

3. मार्क रिनाल्डी सॉकमी, भाजपा : भाजपा के उम्मीदवार मार्क रिनाल्डी सॉकमी मेघालय के गरीब उम्मीदवारों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं। मैरंग से उतरे सॉकमी ने अपनी कुल संपत्ति 23,461 रुपए बताई है।

ये हैं नगालैंड के तीन सबसे गरीब प्रत्याशी

1. गामपाई कोन्याक, कांग्रेस : कांग्रेस के गामपाई कोन्याक ने अपनी संपत्ति मात्र 5,251 रुपए बताई है। कोन्याक, फोमिंग सीट से चुनावी मैदान में थे। कोन्याक नगालैंड के सबसे गरीब उम्मीदवार हैं।

2. चिंगसाक कोन्याक, एनपीएफ : सबसे गरीब उम्मीदवारों की सूची में एनपीएफ के चिंगसाक कोन्याक दूसरे स्थान पर हैं, उनकी दौलत 25 हजार है। चिंगसाक, फोमिंग सीट से चुनाव लड़ मैदान में थे।

3. डॉ. चिंगो वालिम, निर्दलीय : निर्दलीय उमीदवार डॉ. चिंगो वालिम तीसरे सबसे गरीब प्रत्याशी हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति 50 हजार रुपए बताई है। वालिम, तेहोक (अजजा) सीट से चुनाव मैदान में थे।

सोर्स :-“अमर उजाला ”                                

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *