• May 4, 2024 10:49 pm

प्रोटीन की कमी से शरीर में नजर आते हैं ये खतरनाक संकेत, इन फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

ByADMIN

Nov 28, 2023 ##prompt times

28  नवंबर 2023 ! शरीर को फिट रखने के लिए सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इन्हीं आवश्यक न्‍यूट्रिशन में शामिल है प्रोटीन। शरीर में इसकी कमी से कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं। दरअसल, प्रोटीन बॉडी में कोशिकाओं को विकसित करने, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है।

हेल्थलाइन के मुताबिक स्किन से लेकर बाल सभी टिशू प्रोटीन से बने हैं। शरीर में प्रोटीन की कमी से आपको गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं शरीर में प्रोटीन की कमी के लक्षण और इसे दूर करने के लिए डाइट में क्या खाएं।

मांसपेशियों के विकास के लिए शरीर में प्रोटीन का होना बहुत जरूरी है। कई बार प्रोटीन की कमी के कारण मांसपेशियां कमजोर पड़ जाती है, जिससे आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

हड्डियों की मजबूती के लिए प्रोटीन महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। अगर आप अपनी डाइट में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन युक्त चीजें नहीं खाते हैं, तो हड्डियों में दर्द या फ्रैक्चर का खतरा बढ़ सकता है।

शरीर में प्रोटीन की कमी से इम्यून सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में कमजोर इम्युनिटी के कारण लोग जल्दी संक्रमण के शिकार होते हैं। संक्रमण से बचाव के लिए शरीर में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का होना जरूरी है।

”  सोर्स :– ” जागरण ”   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *