• June 6, 2026 11:21 am

40 की उम्र के बाद तेजी से तरक्‍की करते हैं ये लोग, हाथ का एक निशान चमकाता है भाग्‍य!

Share More

 

26 मई 2022 | हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली में कुछ खास तरह के शुभ निशान होते हैं, वे अपने जीवन में खूब सफलता, मान-सम्‍मान, धन-दौलत पाते हैं. ये निशान हाथ की रेखाओं से ज्‍यादा ताकतवर साबित हो सकते हैं और व्‍यक्ति की किस्‍मत बदल देते हैं. वहीं कुछ निशान इतने अशुभ होते हैं, जिनका हथेली में होना जातक का जीवन तबाह कर देता है. आज हम एक बेहद शुभ माने गए निशान के बारे में बात करते हैं, जिसका हाथ में होना किस्‍मत चमका देता है. 

40 की उम्र के बाद चमकता है भाग्‍य 

हस्‍तरेखा शास्‍त्र में हथेली पर ‘H’ का निशान होना बेहद शुभ माना गया है. यह निशान हथेली की 3 अहम रेखाओं से मिलकर बनता है. ये रेखाएं हैं – हृदय रेखा, भाग्‍य रेखा और मस्तिष्‍क रेखा. यह निशान हथेली के बीच में बनता है. जिन लोगों की जिंदगी में ‘H’ का यह निशान या आकृति बनती है, वे अपने जीवन में 40 की उम्र के बाद बेशुमार तरक्‍की, पैसा और सुख पाते हैं. ऐसे जातक भले ही कितने भी गरीब परिवार में जन्‍मे हों या उन्‍हें जीवन के शुरुआती सालों में कितना भी संघर्ष करना पड़े लेकिन 40 साल की उम्र के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है.

Source;-“ZEE न्यूज़हिंदी”   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *