• June 8, 2026 9:34 am

पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम्स कर रही हैं धन की वर्षा! आपके पैसे होंगे सीधे डबल, जानें डिटेल्स

Share More

11 जनवरी 2021 | Post Office Schemes: अगर आप भी सुरक्षित और सिक्योर निवेश करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की इन स्कीम्स में पैसे डबल कर सकते हैं. केंद्र सरकार ने सभी छोटी बचत योजनाओं (Small Savings Schemes) के ब्याज दर में कोई भी बदलाव नहीं किया है. यहां देखें डिटेल.

  • आरडी स्कीम में 12 साल में आपके पैसे डबल होंगे
  • SCSS योजना में 9.73 साल में पैसे डबल होंगे
  • पीपीएफ योजना में 10 साल में आपके पैसे डबल हो जाएंगे

नए साल में आप भी निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. पोस्ट ऑफिस की स्कीम सुरक्षित और सिक्योर (Top Investment Plan) निवेश है. पोस्ट ऑफिस की कई स्कीम्स आपको बेहतर रिटर्न (Best Return) भी देती है. सितंबर की तिमाही के लिए केंद्र  सरकार ने सभी छोटी बचत योजनाओं (Small Savings Schemes) के ब्याज दर में बदलाव नहीं किया है. ऐसे में पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम्स आपके लिए बेस्ट इंवेस्टमेंट होंगी. ये आपको कम समय में डबल मुनाफा देंगी, आइए जानते हैं इनके बारे में.

सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana)

सुकन्या समृद्धि योजना (SSYY) बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक छोटी बचत योजना है जिसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ स्कीम के तहत लांच किया गया है. केंद्र सरकार की ये योजना एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें सबसे अधिक 7.6 प्रतिशत इंटरेस्ट मिलता है. इस स्कीम में 9 साल में आपके पैसे डबल होते हैं.

रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम (RD)

इस स्कीम के तहत आरडी (RD) में 5.8 प्रतिशत का ब्याज मिलता है. इस स्कीम में 12 साल में आपके पैसे डबल होंगे. तो आज ही करें अपना भविष्य सुरक्षित.

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS)

SCSS योजना में आपको 7.4 प्रतिशत का ब्याज दर मिलता है. जहां 9.73 साल में पैसे डबल होंगे.

पीपीएफ योजना (PPF)

PPF एक लॉन्‍ग टर्म निवेश का ऑप्‍शन है. इसलिए इसमें आपको फंड बनाने का अवसर मिलता है. अगर PPF में समझदारी के साथ निवेश बनाए रखा जाए तो यह आपको गारंटीड करोड़पति बना देगी. Post Office की पीपीएफ योजना (PPF Scheme) में ब्याज दर 7.1 प्रतिशत है. इस योजना के तहत 10 साल में आपके पैसे डबल हो जाएंगे

मंथली इनकम स्कीम (MIS)

पोस्‍ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) निवेशकों को हर महीने एक तय रकम की कमाई की गारंटी देती है. इस स्‍कीम में अकाउंट खोलकर एकमुश्‍त पैसे जमा करना होता है. MIS में निवेश करने पर 6.6 प्रतिशत का ब्याज मिलता है. इस योजना के तहत 10 साल में पैसे डबल होंगे.

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC)

राष्ट्रीय बचत पत्र यानी नेशनल सेविंग सर्टि‍फि‍केट (Post Office National Saving Certificate Scheme ) स्कीम पोस्ट ऑफिस की बेस्ट सेविंग स्कीम है. NSC में 6.8 प्रतिशत ब्याज दिया जाता है. यह 5 वर्षीय बचत योजना है. इसमें 10 साल में आपके पैसे डबल होंगे.

टाइम डिपॉजिट योजना (TD)

1 से 3 साल तक की टाइम डिपॉजिट योजना में निवेश करने से 5.5 प्रतिशत का ब्याज मिलता है. इस योजना में आपके पैसे 13 साल में डबल हो पाएंगे. अगर आप 5 साल के टाइम डिपॉजिट में निवेश करते हैं तो 6.7 प्रतिशत का ब्याज दर है. टाइम डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यहां आपको निवेश पर 100 फीसदी सुरक्षा की गारंटी मिलती है, जबकि बैंकों में 5 लाख रुपये तक की जमा राशि पर ही सुरक्षा की गारंटी है.

Source;- “जी नेवस”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *