• June 4, 2026 10:16 pm

यूरिक एसिड का काल है ये जूस, कुछ दिन पीने से छूमंतर हो जाएगा दर्द, जोड़ों में जमा प्यूरीन को कर देगा फ्लश आउट

ByPrompt Times

Oct 2, 2024
Share More

 यूरिक एसिड से परेशान हैं और बिना दवाओं के इसे कंट्रोल करना चाहते हैं तो इसके लिए ये घर में बना जूस पीएं। इससे कुछ दिन में ही यूरिक एसिड की समस्या ठीक हो जाएगी और कई बीमारियां भी छूमंतर हो जाएंगी।

 

लाइफस्टाइल डिजीज में यूरिस एसिड की समस्या भी तेजी से बढ़ने लगी है। शरीर में यूरिक एसिड बनता है और फ्लश आउट होता रहता है। लेकिन कई बार कुछ गलत आदतों के कारण यूरिक एसिड जरूरत से ज्यादा होने लगता है जिसे किडनी फिल्टर कर बाहर नहीं निकाल पाती। ऐसे में ये यूरिक एसिडि क्रिस्टल बनकर जोड़ों में जमा होने लगता है और दर्द का कारण बनता है। यूरिक एसिड हाई होने पर प्यूरीन वाली चीजों और हाई प्रोटीन का सेवन कम करना चाहिए। इसके अलावा कुछ घरेलू उपायों से भी इसे कम किया जा सकता है। यूरिक एसिड घटाने के लिए घर में जूस बनाकर पी लें। इस जूस को पीने से दो हफ्तों में ही यूरिक एसिड कम हो जाएगा। जानिए कैसे तैयार करें यूरिक एसिड घटाने वाला जूस?

यूरिक एसिड के लिए जूस 

  • आधी ताजी लौकी
  • आधा खीरा
  • एक  मीठा सेब
  • 3-4 पत्ते तुलसी के
  • 3 चम्मच एलोवेरा पल्प या जूस
  • गिलोय की 6 इंच की डंडी या 2 चम्मच रस

यूरिक एसिड सही करने वाले जूस की रेसिपी 

जूस के फायदे

  • ये पूरी तरह एल्कलाइन चीजों से बना जूस है जो यूरिक एसिड को न्यूट्रल यानी शरीर से खत्म कर देता है.
  • ये कैलोरी कटर की तरह काम करता है जिससे शरीर में फैट नहीं बढ़ता
  • इस जूस को पीने से लीवर भी डीटॉक्स होता है जिससे डाइजेशन अच्छा होता है
  • लगातार इस जूस को पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर के हर अंग की सफाई  होती है

इस जूस को पीने के साथ इन बातों का भी रखें ख्याल 

  •  सुबह शाम एक्सरसाइज या वॉक जरूर करें
  •  खाने में प्रोटीन कम या सीमित मात्रा में लें
  •  रुटीन में खाने में एसिडिक चीजें ना रखें
  •  गर्म खाने के बाद ठंडा पानी ना पिएं
  •  तेज मसाला, तेल मिर्च खड़े मसाले कम खाएं
  •  ज्यादा रंगीन सब्जियां, खट्टे फल ना खाएं

 

SOURCE – PROMPT TIMES


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *