20 जुलाई 2023 ! मानसून में चाय और पकोड़े का कॉम्बिनेशन काफी पसंद किया जाता है. इस मौसम में लोग पकोड़े की बहुत सी वैरायटी का लुत्फ उठाते हैं. इसमें आलू, प्याज से लेकर मिर्च तक पकोड़े की वैरायटी शामिल है. पकोड़े बहुत ही आसानी से घर पर बनकर तैयार हो जाते हैं. इसके अलावा अगर आप कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं तो आप कॉर्न की रेसिपीज भी ट्राई कर सकते हैं. आप कॉर्न मसाला स्नैक घर पर बना सकते हैं.
हाल ही में मशहूर शेफ कुणाल कपूर ने कॉर्न मसाला की रेसिपी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है. कॉर्न से बना ये स्नैक बच्चों को भी बेहद पसंद आएगा. ये हेल्दी होने के साथ बहुत टेस्टी भी होता है. आइए जानें आप कॉर्न मसाला घर पर कैसे बना सकते हैं.
भुट्टा खाने से दांत मजबूत होते हैं. मक्के में विटामिन ए होता है. ये स्किन को हेल्दी रखता है. इसमें मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं. ये हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. इसे खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है. मक्के को खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. मसाला कॉर्न खाने से आप दिनभर एनर्जेटिक रहते हैं.
सोर्स :- ” TV9 भारतवर्ष “
