• June 6, 2026 11:16 am

दिल्ली उच्च न्यायालय में तीन न्यायाधीशों ने ली शपथ, इस अदालत में जजों की संख्या बढ़कर हुई 47

Share More

02 मई 2022 | दिल्ली उच्च न्यायालय में तीन न्यायाधीशों ने बृहस्पतिवार को शपथ ली और इसके साथ ही इस अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 47 हो गयी। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव, न्यायमूर्ति अनीश दयाल और न्यायमूर्ति अमित शर्मा को पद की शपथ दिलाई।

केन्द्र सरकार ने बुधवार को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव का दिल्ली उच्च न्यायालय में तबादला करने संबंधी अधिसूचना जारी की थी। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने पिछले माह उनके स्थानांतरण की अनुशंसा की थी। केन्द्र सरकार ने 31 मई को न्यायमूर्ति दयाल और न्यायमूर्ति शर्मा की नियुक्तियों को भी अधिसूचित किया था।

इन न्यायाधीशों को मुख्य न्यायाधीश की अदालत में शपथ दिलाई गयी। इस दौरान उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीश, अधिवक्ता और नवनियुक्त न्यायाधीशों के परिजन मौजूद थे। इन नयी नियुक्तियों के साथ ही दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 47 हो गयी है, जिनमें 12 महिला न्यायाधीश शामिल हैं। इस उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है।

Source;-“पंजाब केसरी” 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *