• June 7, 2026 8:36 am

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत-निकाय उपचुनाव: 12 जिलों के 14 निकायों और पंचायत की 735 सीटों पर मतदान जारी

Share More

  09  जनवरी 2023 |  छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय में खाली हुई सीटों के लिए मतदान चल रहा है। इसके लिए रविवार को दलों को रवाना कर दिया गया है। पंचायत के लिए मतदान सुबह 8 बजे से 3 बजे तक होगा। इसके बाद वोटों की गिनती होगी। वहीं नगरीय निकाय के लिए सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इनकी मतगणना 12 जनवरी की सुबह 9 बजे से होगी। तब तक बैलेट बॉक्स संबंधित स्ट्रांग रूम में रहेंगे। दोनों ही चुनावों में मतदान बैलेट पेपर के जरिए होगा।

निकाय में 15 पार्षदों के रिक्त पद 
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, नगर पालिका उप निर्वाचन 2022-23 के तहत राज्य के 12 जिलों के 14 नगरीय निकायों में मतदान होना है। इनमें 15 पार्षद पदों के लिए 38 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है। वहीं राज्य में एक जिला पंचायत सदस्य, 10 जनपद पंचायत सदस्य, 127 सरपंच और 597 पंच सहित 735 रिक्त पदों पर मतदान होगा। नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के निर्वाचन दलीय आधार पर होंगे। मतदान मतपत्र द्वारा मतपेटी से कराया जाएगा।

निकाय के लिए 50 नामांकन भरे गए, 38 मैदान में
निकाय चुनाव के लिए 16 दिसंबर से नामांकन पत्र भरना शुरू किए गए थे।       राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि नगरपालिका उप निर्वाचन के लिए 14 नगरीय निकायों में 50 अभ्यर्थियों ने नामांकन भरा था। नामांकन पत्रों की संवीक्षा में 2 नामांकन खारिज किए गए। नाम वापसी की अंतिम तिथि तक 10 के नाम वापस लेने के बाद 38 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं।

इन निकायों में होंगे चुनाव

निकाय    वार्ड उम्मीदवार की संख्या
बिलासपुर नगर निगम 16 3
नगर पंचायत बलौदा 5 2
नगर पंचायत नया बारद्वार 7 2
नगर निगम रायगढ़ 27 5
नगर पंचायत प्रेमनगर 12 3
नगर पंचायत लखनपुर 14 2
नगर परिषद मनेंद्रगढ़ 3 2
नगर निगम चिरमिरी 22 3
नगर परिषद बलौदाबाजार 5 2
नगर पंचायत आमदी 2 2
नगर पंचायत आमदी 9 2
नगर पंचायत डोंगरगांव 1 2
नगर परिषद डोंगरगढ़ 6 2
नगर परिषद कवर्धा 19 4
नगर पंचायत पखांजूर 13 2
सोर्स :-“अमर उजाला

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *