• June 8, 2026 2:48 pm

मध्य प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

Share More

14 जून 2022 | मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में जबलपुर, कटनी, उमरिया, शहडोल, मंडला में बारिश के आसार व्यक्त किए हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

मध्य प्रदेश में अब लोगों को जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली हैं। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही पूरे प्रदेश में मानसून आने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में जबलपुर, कटनी, उमरिया, शहडोल, मंडला में बारिश के आसार व्यक्त किए हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान संभावित जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, वहीं, 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिम मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, खंडवा, गुना, रतलाम, धार जैसे क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में अलग-अलग तीव्रता बारिश के आसार हैं। मंगलवार से पूर्वी मध्य प्रदेश में भी अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी तीन से चार दिनों तक पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। लगातार बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

सोमवार को बीते 24 घंटों में प्रदेश के शहडोल, भोपाल, नर्मदापुरम और उज्जैन संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर और इंदौर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई,जबकि शेष जिलों में मौसम शुष्क रहा। इच्छावर पेटलावद में 4 और बढ़वारा में 3 सेमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सोमवार को सबसे ज्यादा तापमान दतिया में 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उज्जैन, नर्मदापुरम और इंदौर संभाग के तापमान में बढोतरी दर्ज की गई जबकि अन्य जिलों के तापमान में विशेष परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया।

प्रदेश के जिलों के तापमान की बात करें तो सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 34.5, न्यूनतम 24.0, इंदौर अधिकतम तापमान 33.8 न्यूनतम 23.4, जबलपुर का अधिकतम तापमान 39.6 न्यूनतम तापमान 28.6, ग्वालियर का अधिकतम तापमान 42.2 न्यूनतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी का अधिकतम तापमान 38.5 और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोर्स ;-“अमर उजाला”  


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *