• June 10, 2026 6:33 am

आज आवेदन के लिए आखिरी दिन, अब नहीं बढ़ेगी आवेदन की तारीख

Share More

04  अक्टूबर 2022 |  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर  ने  ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2023 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज खत्म हो रही है। उम्मीदवार आज तक ही गेट के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि अब उम्मीदवार इस भ्रम में न रहें कि आवेदन की तारीख को बढ़ाया जाएगा। इससे पहले ही आवेदन की तारीख को 4 अक्टूबर 2022 तक बढ़ाया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Gate.iitk.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।

वहीं लेट फीस के साथ उम्मीदवार अभी भी 7 अक्टूबर 2022 तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 7 अक्टूबर तक परीक्षा के लिए 500 रुपये लेट फीस के साथ पंजीकरण कर सकेंगे।

– डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट यहां देखें

परीक्षा की तारीख

परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी और एडमिट कार्ड 3 जनवरी, 2023 को जारी किया जाएगा। परीक्षा 29 पेपर में आयोजित की जाएगी। अनुमत संयोजनों के अनुसार, उम्मीदवारों के पास 2 पेपरों में उपस्थित होने का विकल्प है।

आवेदन फीस

महिला उम्मीदवारों और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी* श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 850 रुपये है। विदेशी नागरिकों सहित अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 1700 रुपये है।

इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए कर सकते हैं आवेदन

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in. पर जाएं।

स्टेप 2-  “GATE 2023 registration” लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3- लॉगिन  डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 4- आवेदन फॉर्म भरें और आवेदन फीस का भुगतान करें।

स्टेप 5- एक बार हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 6- कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें।

सोर्स:–” हिंदुस्तान” 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *