Today’s Horoscope 2nd July: कुछ लोगों की आज स्वास्थ्य स्थिति बेहतर है तो कुछ लोगों को आज रुका हुआ पैसा मिल सकता है। जानें 12 राशियों के लिए दिन कैसा जाएगा।

oday’s Horoscope 2nd July in Hindi: 2 जुलाई यानि आज मंगलवार को कुछ राशियों का दिन अच्छा जाने वाला है तो कुछ राशियां सामान्य दिन व्यतीत करेंगे।। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि ग्रह नक्षत्र की चाल का 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा और स्वास्थ्य, प्रेम, संतान प्रेम, व्यापार, नौकरी के क्षेत्र में आज का दिन इन लोगों का कैसा जाने वाला है। आज का हमारा आर्टिकल इसी टॉपिक पर है। आज हम आपको अपने से लेख के माध्यम से बताएंगे कि 2 जुलाई का राशिफल 12 राशियों के लिए कैसा जाने वाला है। पढ़ते हैं आगे…
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज स्थिति अनुकूल है। वहीं स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए मार्ग खुल सकते हैं। ऐसे लोग आज के दिन अपने पास पीली वस्तु को रखें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को बता दें कि आज का दिन व्यापार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है। वहीं स्वास्थ्य भी बेहतर रह सकता है। ऐसे लोगों की परेशानियां दूर हो सकती है। ये लोग भी अपने पास पीली वस्तु को रखें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों को बता दें कि इनका स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम रह सकता है। वहीं व्यापार के माध्यम से देखा जाए तो इनका दिन अच्छा जाएगा। ऐसे लोग अपने पास पीली वस्तु को रखें।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातक आज शुभ समाचार प्राप्त कर सकते हैं। वहीं आय में सुधार हो सकता है। इनका व्यापार अच्छा रहेगा। ऐसे लोग आज अपने पास लाल वस्तु को जरूर रखें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक कोर्ट कचहरी में आज विजय हासिल कर सकते हैं। वहीं इनका स्वास्थ्य भी बेहतर रह सकता है। व्यापार में अच्छे योग बनेंगे। ऐसे लोग आज काली मां को प्रणाम जरूर करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातक आज यात्रा के लिए जा सकते हैं। वहीं ऐसे लोग आज धर्म कर्म का हिस्सा भी बन सकते हैं। इनका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। ऐसे लोग पीली वस्तु को अपने पास रखें।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातक आज दोपहर तक अपने सारे महत्वपूर्ण काम खत्म कर लें। इसके बाद समय थोड़ा खराब हो सकता है। उन्हें चोट भी लग सकती है या किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। ऐसे लोग भगवान विष्णु को प्रणाम करना ना भूलें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग रोजगार में तरक्की हासिल कर सकते हैं। वहीं प्रेम प्रेमिका से आज मुलाकात हो सकती है। उनके शादी विवाह भी तय हो सकते हैं। ऐसे लोग पीली वस्तु को अपने पास रखें।
धनु राशि
धनु राशि के लोग आज शत्रु पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। इनका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। हालांकि थोड़ी परेशानी बनी रह सकती है। ऐसे लोग पीली वस्तु को अपने पास रखें।
मकर राशि
मकर राशि के लोग आज अपनी भावनाओं पर काबू रखें। स्वास्थ भी ठीक रह सकता है। हालांकि आगे चलकर थोड़ी स्थिति खराब हो सकती है। व्यापार अच्छा रहेगा। ऐसे लोग आज काली मां को प्रणाम जरूर करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को प्रेम कलेश के संकेतों का सामना करना पड़ सकता है। इनका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वहीं व्यापार भी अच्छा रहे।गा यदि यह लोग भूमि वाहन खरीदना चाहते हैं तो आज खरीद सकते हैं। काली मां को प्रणाम जरूर करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। व्यापारिक स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी। अपनों का साथ मिलेगा। अपने पास पीली वस्तु को रखें।
SOURCE – REPUBLIC BHARAT MUMBAI
