• June 5, 2026 2:36 am

आज चमोली से कार्यक्रम का आगाज, जल, जगंल बचाने के लिए जुटेंगे पर्यावरण विशेषज्ञ

Share More

03 सितम्बर 2022  | शनिवार को चमोली जिले के गोपेश्वर से अमर उजाला की ओर से हिमालय संकल्प अभियान की शुरूआत हो गई। नौ सितंबर को हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में यह अभियान चलाया गया है। इस दौरान पर्यावरण व हिमालय संरक्षण व इससे जुड़ी समस्याओं पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में संयुक्त मजिस्ट्रेट/एसडीएम (सदर) अभिनव शाह, सीपीबी चंडी प्रसाद भट्ट, पर्यावरण संरक्षण संस्थान के ट्रस्टी ओम प्रकाश भट्ट, चिपको आंदोलन के नेता मुरारी लाल, सामाजिक कार्यकर्ता हरि प्रसाद ममगाईं, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीसी शाह, वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. प्रियंका उनियाल, जीव विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. एसपी उनियाल के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम में स्थानीय समस्याओं को लेकर हिमालय संकल्प भी लिया।

सोर्स :-“अमर उजाला”                                         

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *