• June 8, 2026 12:45 pm

स्वाद और सेहत से भरपूर है टमाटर का सूप

Share More

जाड़े के दिनों में गरमा गरम और टेस्टी नाश्ता करना हर किसी को पसंद आता है. आप भी अगर ब्रेकफास्ट के लिए ऐसा ही कोई ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो टमाटर का सूप पी सकते हैं. इसे बनाने के लिए बहुत कम चीजों की जरूरत पड़ती है और समय भी कम लगता है. चलिए इसे बनाने की सिंपल रेसिपी बताते हैं|
टमाटर सूप बनाने की सामग्री:
टमाटर – 5 (मीडियम आकार के)
लहसुन की कलियां – 6-8
अदरक – 1 इंच
मक्खन – 3 बड़े चम्मच
नमक – स्वादानुसार
चीनी – 2 छोटे चम्मच
सफेद मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
टमाटर कैचप – 2 छोटे चम्मच
टमाटर सूप बनाने की विधि:
टमाटर का सूप बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर, लहसुन और अदरक को काट लें.
इसके बाद एक पैन में 3 बड़े चम्मच बटर डालकर पिघला लें और इसमें लहसुन-अदरक डालकर भून लें.
फिर पैन में कटे टमाटर, स्वादानुसार नमक और 2 चम्मच चीनी डालकर 1 मिनट तक भूनें.
इसके बाद 2 कप पानी डालकर टमाटर को ढककर पकाएं. 8 – 10 मिनट में टमाटर गल जाएगा.
फिर आप टमाटर वाले पैन में 1/2 कप पानी डालें और एक बड़े चम्मच या मैशर से इसे अच्छी तरह मैश कर लें.
अब आप एक छन्नी में डालकर टमाटर को छान लें.
फिर से इसे दोबारा एक पैन में डालें और इसमें 1/2 कप पानी डाल कर गर्म करें.
जब यह हल्का गर्म हो जाए तो पैन में स्वादानुसार सफेद मिर्च पाउडर, 2 छोटे चम्मच मक्खन और 2 छोटे चम्मच टमाटर कैचप डालकर मिक्स कर लें.
थोड़ी देर पकने के बाद आपका टमाटर सूप बनकर तैयार हो जाएगा और आप इसे सर्व कर सकते हैं|


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *