• June 7, 2026 11:44 am

हिमाचल प्रदेश में अटल टनल हाईवे पर भारी बर्फबारी से ट्रैफिक पर असर, प्रशासन अलर्ट पर

Share More

27 जनवरी 2023 | हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में अटल टनल हाईवे पर भारी बर्फबारी के बाद ट्रैफिक पर असर पड़ा है। भारी बर्फबारी के बाद उपजे हालात से निपटने के लिए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। हिमपात के बाद घाटी में जगह-जगह हिमस्खलन की भी खबरें हैं इसलिए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बता दें कि अटल टनल हिमाचल प्रदेश में लाहौल-स्पीति जिले के लाहौल और कुल्लू जिले के मनाली को जोड़ती है। यह टनल हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे में 13,058 फुट ऊंचे पहाड़ के नीचे बनी है।

हिमाचल में बर्फबारी से कई सड़कें बंद

इससे पहले खबर आई थी कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में गुरुवार को हुए हिमस्खलन के कारण हिन्दुस्तान-तिब्बत मार्ग भी बंद हो गया था। अधिकारियों ने बताया था कि राज्य के अन्य हिस्सों में हो रही बर्फबारी के कारण 4 नेशनल हाईवे समेत कुल 256 सड़कें बंद हो गई थीं। उन्होंने बताया कि रोहतांग दर्रे के पास NH -3, जालौरी दर्रे के पास NH-305, ग्रम्पु से लोस्सार तक NH -505 और पुह में NH-5 बंद हो गए थे। उन्होंने बताया था कि बर्फबारी के कारण 1,024 ट्रांसफॉर्मर भी प्रभावित हुए।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *