• June 10, 2026 7:18 am

आज से देश की पहली नमो भारत ट्रेन में करो सफर

Share More

अक्टूबर 21 2023 ! गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरी झंडी दिखाने के बाद अब शनिवार से साहिबाबाद से दुहाई डिपो स्टेशन तक 10 नमो भारत ट्रेनें नियमित रूप से दौड़ने लगेंगी। शहर के लोग शनिवार सुबह छह बजे से सफर कर सकेंगे। इसमें सफर करने के लिए यात्री स्टेशन पर लगी टिकट वेंडिंग मशीन, टिकट काउंटर के अलावा मोबाइल एप से टिकट लेकर या मोबिलिटी कार्ड के जरिए यात्रा कर सकेंगे। यह ट्रेनें रोजाना सुबह छह से रात 11 बजे तक चलेंगी। एनसीआरटीसी के इंजीनियरों ने जून माह में ही इस पूरे सिस्टम को तैयार कर ट्रेनों को बिना यात्रियों के चलाना (गैर व्यावसायिक परिचालन) शुरू कर दिया था। उन्हें नियमित परिचालन शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री की ओर से उद्घाटन किए जाने का इंतजार था। पहली बार भारत में (गुजरात के सांवली प्लांट में) बनकर तैयार हुई ट्रेनों में यात्रियों की आरामदायक यात्रा का पूरा ख्याल रखा गया है। इसमें कम टिकट वाले स्टैंडर्ड कोच और ज्यादा टिकट वाले प्रीमियम कोच लगाए गए हैं। फिलहाल साहिबाबाद से दुहाई डिपो स्टेशन तक 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता खंड पर परिचालन शुरू किया गया है। अप्रैल-2024 तक मोदीनगर साउथ तक ट्रेनों का परिचालन शुरू करने के लिए एनसीआरटीसी के इंजीनियर तेजी से निर्माण कार्य करा रहे हैं। जून-2015 तक यात्री इस ट्रेन में दिल्ली से मेरठ तक सफर कर सकेंगे।

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरी झंडी दिखाने के बाद अब शनिवार से साहिबाबाद से दुहाई डिपो स्टेशन तक 10 नमो भारत ट्रेनें नियमित रूप से दौड़ने लगेंगी। शहर के लोग शनिवार सुबह छह बजे से सफर कर सकेंगे। इसमें सफर करने के लिए यात्री स्टेशन पर लगी टिकट वेंडिंग मशीन, टिकट काउंटर के अलावा मोबाइल एप से टिकट लेकर या मोबिलिटी कार्ड के जरिए यात्रा कर सकेंगे। यह ट्रेनें रोजाना सुबह छह से रात 11 बजे तक चलेंगी। एनसीआरटीसी के इंजीनियरों ने जून माह में ही इस पूरे सिस्टम को तैयार कर ट्रेनों को बिना यात्रियों के चलाना (गैर व्यावसायिक परिचालन) शुरू कर दिया था। उन्हें नियमित परिचालन शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री की ओर से उद्घाटन किए जाने का इंतजार था। पहली बार भारत में (गुजरात के सांवली प्लांट में) बनकर तैयार हुई ट्रेनों में यात्रियों की आरामदायक यात्रा का पूरा ख्याल रखा गया है। इसमें कम टिकट वाले स्टैंडर्ड कोच और ज्यादा टिकट वाले प्रीमियम कोच लगाए गए हैं। फिलहाल साहिबाबाद से दुहाई डिपो स्टेशन तक 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता खंड पर परिचालन शुरू किया गया है। अप्रैल-2024 तक मोदीनगर साउथ तक ट्रेनों का परिचालन शुरू करने के लिए एनसीआरटीसी के इंजीनियर तेजी से निर्माण कार्य करा रहे हैं। जून-2015 तक यात्री इस ट्रेन में दिल्ली से मेरठ तक सफर कर सकेंगे।

सोर्स :-“अमर उजाला”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *