• June 5, 2026 9:23 am

स्वामी आत्मानंद कॉलेजअंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन

Share More

अंबिकापुर। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम मॉडल कॉलेज, अंबिकापुर (केशवपुर) में28 नवंबर 2025को ‘जनजातीयनायको, संस्कृति और परंपरा’ पर आधारित एक भव्य कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने माँ भारती और जनजातीय नायकों के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।माननीय विधायक प्रबोध मिंजने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुएजनजातीय समाज की जीवनशैली और जनजातीय परंपराओं की विशिष्टताओंपर प्रकाश डाला।

उन्होंने विभिन्नजनजातीय नायकोंके योगदान के बारे में विस्तार से बताया। विशिष्ट अतिथि, महापौर श्रीमती मंजुषा भगतनेसरगुजिया बोलीमें अपनी बात रखी। उन्होंने जनजातीय समाज कीबोली और संस्कृति को बचाए रखनेऔर उसके संरक्षण के महत्व पर ज़ोर दिया। मुख्य वक्ता, इंदर भगत (प्रदेश प्रवक्ता: राज्य जनजातीय गौरव युवा समाज) नेस्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज के नायकों की भूमिकाको बहुत ही विस्तार से बताते हुए सभी को प्रेरित किया। कार्यक्रम में रविन्द्र स्वर्णकार जी, सुश्री पावन पूर्णाहुति भगत जी, श्रीराम भगत जी, यदुवंश केरकेट्टा जी, पावन हिमांशु भगत जी, मनोज पासवान जी उपस्थित रहे|

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्यडॉ. रिज़वान उल्लाके द्वाराकिया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वाराजनजातीय नृत्यकी मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई,कार्यक्रम में टीम उमंग द्वारा कर्मा नृत्य, कोमारम भीम आधारित नृत्य-नाटक, रंगोली, कॉस्ट्यूम प्रतियोगिता, पोस्टर–हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी तथा जनजातीय व्यंजनों का फूड स्टॉल प्रमुख आकर्षण रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में इस आयोजन कीसंयोजक मिस. मधुलिका कुजूरऔरसह-संयोजक अजय सिंह शाक्यकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी स्टाफ,क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *