4 मई 2023 ! गर्मियों का मौसम त्वचा और बालों संबंधित कई समस्याओं को भी साथ लेकर आता है. इस मौसम में बाल फ्रिजी हो जाते हैं. धूप, धूल और प्रदूषण के कारण स्कैल्प पर गंदगी जमा हो जाती है. इस वजह से बाल रूखे और बेजान भी हो जाते हैं. ये सारी चीजें फ्रिजी बालों की समस्या का कारण भी बनती हैं. कई बार आपके लुक को खराब कर देते हैं. इन्हें सुलझाना काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में फ्रिजी बालों को मुलायम बनाए रखने के लिए आप कई तरह के नेचुरल तरीके भी आजमा सकते हैं.
इससे आपको बालों से जुड़ी कई अन्य समस्याओं जैसे बाल झड़ने और रूसी की दिक्कत को भी दूर करने में मदद मिलेगी. आइए जानें आप कौन से नेचुरल तरीके आजमा सकते हैं.
एक कटोरी में एक अंडे को फोड़ लें. इस अंडे की जर्दी को अलग करें. इसमें दही मिलाएं. इसमें 2 से 3 चम्मच दही मिलाएं. इस पैक को अच्छे से मिलाकर स्कैल्प और बालों में लगाएं. अंडे और दही के मिक्सचर को बालों में 30 से 40 मिनट के लिए लगा रहने दें. इसके बाद माइल्ड शैंपू से धो लें. हफ्ते में एक बार इस पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं.
सोर्स :- ” TV9 भारतवर्ष “
