• June 9, 2026 4:50 am

रमजान का बीसवां रोजा 31 मार्च को, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद समेत अन्य शहरों में जानें सहरी-इफ्तार का समय

Share More

रविवार 31 मार्च को माह-ए-रमजान का बीसवां रोजा रखा जाएगा. रोजेदारों के लिए रमजान का 20वां रोजा मगफिरत के अशरे की आखिरी कड़ी है. इसके बाद तीसरा अशरा शुरू हो जाता है.

रविवार 31 मार्च 2024 को माह-ए-रमजान का बीसवां रोजा रखा जाएगा, जोकि मगफिरत यानी मोक्ष के कालखंड की आखिरी कड़ी है. इसके बाद 21वें रोजे से रमजान के आखिरी दिन तक अंतिम कालखंड होता है, जिसे तीसरा अशरा कहा जाता है. तीसरा अशरा दोजख की आग से निजात दिलाने वाला होता है.

रोजा सब्र का प्याला और मगफिरत का उजाला है

इस्लाम में रमजान के महीने में रोजा रखने का खास महत्व है और रोजा हर मुसलमान पर फर्ज है. रोजा अल्लाह तक पहुंचने और जहन्नुम से निजात पाने का एकमात्र रास्ता है. कहा जाता है कि रोजा सब्र का प्याला और मगफिरत का उजाला है. कुरआने पाक की सूरत आले इमरान की आयत 57 में बताया गया है कि, मगफिरत का यह उजाला किसे और कैसे नसीब होता है. इस आयत में जिक्र है- और जो ईमान लाए और अमल-ए-नेक करे उन्हें खुदा से पूरा-पूरा सिला मिलेगा.

दूसरे अशरे की फजीलत

रमजान के 10 रोजे गुजारने के बाद अगले दस रोजे मगफिरत यानी दूसरे अशरे के होते हैं. 31 मार्च को दूसरे अशरे का आखिरी रोजा रखा जाएगा. दूसरे अशरे के रोजे में अल्लाह अपने बंदों की मगफिरत करता है और उनके गुनाहों को माफ करता है. इसलिए हर रोजेदार को चाहिए कि 20वें रोजे में रोजा रखने के साथ ही कुरआन की तिलावत करें और अल्लाह से मगफिरत की दुआ मांगे.

दूसरे अशरे की दुआ: अस्तग़्फिरुल्लाह रब्बी मिन कुल्लि ज़म्बिन वा आतूबु इलैह

रमजान में रोजा रखने, इबादत करने के साथ ही अल्लाह बंदे की नीयत भी देखता है. अगर नीयत सच्ची हो तो दुआ, नमाज और रोजा मुकम्मल होती है. इसलिए रमजान में नेक दिल और नियम क साथ रोजा रखें. रमजान में अगर आप रोज रखते हैं और सही समय पर सहरी और इफ्तार नहीं करते तो रोजा रखने को कोई सवाब नहीं मिलेगा. इसलिए हर रोजा रखने से पहले सही समय पर सहरी और रोजा खोलने के लिए समय पर इफ्तार करें.

लेकिन रमजान के अलग-अलग दिनों और अलग-अलग शहरों में सहरी-इफ्तार के समय में फर्क होता है. आइये जानते हैं रमजान के बीसवें रोजे यानी रविवार, 31 मार्च को मुंबई, दिल्ली, आगरा, लखनऊ, नागपुर, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर, पटना और रांची समेत अन्य शहरों में क्या है शहरी-इफ्तार का समय

शहर का नाम (City Name) सहरी का समय (Sehri Time) इफ्तार का समय (Iftar Time)
मुंबई (Mumbai) सुबह 05:19 शाम 06:53
दिल्ली (Delhi) सुबह 04:52  शाम 06:41
आगरा (Agra) सुबह 04:51  शाम 06:37
लखनऊ (Lucknow) सुबह 04:39  शाम 06:25
जयपुर (Jaipur) सुबह 05:00  शाम 06:47
कोलकाता (Kolkata) सुबह 04:14  शाम 05:52
हैदराबाद (Hyderabad) सुबह 05:01  शाम 06:43
मेरठ (Meerut) सुबह 04:50  शाम 06:39
कानपुर (Kanpur) सुबह 04:42  शाम 06:27
बेंगलुरु (Bengaluru) सुबह 05:05  शाम 06:36
अहमदाबाद (Ahmedabad) सुबह 05:17  शाम 06:56
चेन्नई (Chennai) सुबह 05:54  शाम 06:21
पटना (Patna) सुबह 04:24  शाम 06:07
रांची (Ranchi) सुबह 04:26  शाम 06:08

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

source abp news

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *