• June 5, 2026 3:05 pm

दो दिव्यांगों को मिला श्रवण यंत्र का उपहार

Share More

धमतरी। दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उन्हें मुख्यधारा से जोडने के निरंतर प्रयासों के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा दो हितग्राहियों को श्रवण यंत्र प्रदान किए गए। उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि ग्राम रानीगांव, तहसील नगरी निवासी नेक राम नागेश (पिता सागर दास नागेश), जो 95 प्रतिशत श्रवण बाधित से प्रभावित हैं, को उनकी आवश्यकतानुसार उन्नत श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया। इसी प्रकार, सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड, धमतरी निवासी श्रीमती विमला देवी (पति ताराचंद), जो 40 प्रतिशत श्रवण बाधित हैं, को भी विभाग द्वारा श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। श्रवण यंत्र मिलने के बाद हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि इस सहायक उपकरण की मदद से अब उन्हें संवाद करने और दैनिक कार्यों को सहजता से करने में काफी आसानी होगी। उप संचालक ने बताया कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है, ताकि दिव्यांगजन आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जी सकें। श्रवण यंत्र प्राप्त करने के बाद हितग्राहियों ने खुशी जाहिर करते हुए शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *