• June 5, 2026 3:49 pm

2 मजदूरों पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला:सुबह काम के लिए निकल रहे थे घर से बाहर, दोनों घायलों का मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

Share More

23 मार्च 2022 | छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मंगलवार की सुबह 2 मजदूरों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के डंक से दोनों मजदूर घायल हो गए। डायल 112 की टीम ने दोनों घायलों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज लाया गया है। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। इनमें से एक ही हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। मामला जिले के परपा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, भड़ीस गांव के रहने वाले सुभाष नेताम (60) और सरोज सिंह (40) ये दोनों मजदूरी का काम करते हैं। मंगलवार की सुबह खपराभट्टी गांव में काम के लिए जा रहे थे। जब सुबह घर से निकले तभी अचानक घर के पास में ही मधुमक्खियों के झुंड ने इनपर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के डंक से खुद को बचाने के लिए किसी तरह से दोनों मजदूर पास में ही एक घर के अंदर जा घुसे।

आस-पास में मौजूद ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी डायल 112 की टीम को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल ही मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद 112 की टीम ने दोनों घायल ग्रामीणों को इलाज के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि मधुमक्खियों के हमले से सबसे मजदूर सुभाष की स्थित काफी गंभीर है। फिलहाल दोनों घायलों का इलाज जारी है।

Source :- “दैनिक भाष्कर”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *