• May 5, 2024 8:45 am

यूक्रेन का दावा- रूस का कीव से पीछे हटना ध्यान भटकाने की साजिश, अमेरिका बोला- रूसी सैनिक घट नहीं रहे, बल्कि बढ़ रहे

30 मार्च 2022 | रूस और यूक्रेन के बीच जंग 35वें दिन भी जारी है। हालांकि युद्ध की आंच तब कुछ कम होती नजर आई जब रूसी सैनिकों के कीव से पीछे हटने खबर आई, लेकिन यूक्रेन जनरल स्टाफ का कहना है कि रूस यूक्रेनी आर्मी का ध्यान भटकाने के लिए सिर्फ कुछ यूनिट्स का रोटेशन कर रहा है।

दूसरी तरफ अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि कीव के आसपास दिख रही रूसी सेना की मूवमेंट, उसकी वापसी का नहीं, बल्कि रीडिप्लॉयमेंट यानी सैनिकों की नए सिरे से तैनाती का संकेत दे रही है।

मायकोलाइव की सरकरी बिल्डिंग पर रॉकेट अटैक
रूसी सैनिक लगातार यूक्रेनी शहरों में बमबारी कर रहे हैं, जिससे तमाम शहर खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। इसी बीच मायकोलाइव में रूस ने रीजनल एडमिनिस्ट्रेटिव हेडक्वार्टर की बिल्डिंग पर रॉकेट अटैक किया है। इस हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं 33 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है।

जल्द हो सकती है पुतिन-जेलेंस्की की मुलाकात
डिप्लोमैटिक हल के लिए तुर्की में चल रही रूस-यूक्रेन डेलिगेशन की मीटिंग को रूसी डेलिगेशन ने इस मीटिंग को सकारात्मक बताया है। हालांकि, अभी भी दोनों पक्षों में सीजफायर पर सहमत नहीं बन पाई है। मीटिंग के बाद रूसी डेलिगेशन के एक मेंबर ने दावा किया कि जल्द ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की तुर्की में मुलाकात हो सकती है।

रूस हमले घटाने पर राजी
रूस ने यूक्रेन पर हमले कम करने का ऐलान किया है। इसके बाद रूस ने अब यूक्रेन की राजधानी कीव से सैनिकों को पीछे हटाना शुरू कर दिया है। इसमें रूसी बटालियन टैक्टिकल ग्रुप (BTG) शामिल है, जो यूक्रेन के राजधानी के आसपास के क्षेत्रों से पीछे हट रही है। दरअसल, रूसी सेना अब दक्षिण और पूर्व में बढ़त बनाने के लिए उत्तर के कुछ क्षेत्रों में पीछे हट रही है।

अन्य अपडेट्स-

  • मेरिकी विदेश विभाग का कहना कि पुतिन रूस में रहे अमेरिका नागरिकों को अलग कर सकते है और हिरासत में भी ले सकते हैं।
  • नीदरलैंड ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे का हवाला देते हुए 17 रूसी खुफिया अधिकारियों को देश से निकाल दिया है। वहीं बेल्जियम ने भी 21 रूसी राजनयिकों को निकाल दिया है।
  • यूक्रेन के परमाणु सुविधाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और इसमें होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इंटरनेशनल एटामिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) कीव को तकनीकी सहयोग देगा।
  • प्रतिबंधित कंटेंट को नहीं हटाने जाने पर रूस ने गूगल के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने यूक्रेन में मानवीय संघर्ष विराम की अपील की है, जिससे लोगों तक जरूरी सामान की आपूर्ति की जा सके।
  • खबरों के मुताबिक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इनरान खान ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर बात की है।
UN के मुताबिक, अब तक 3 करोड़ 9 लाख से ज्यादा यूक्रेनी लोग देश छोड़ चुके हैं।

UN के मुताबिक, अब तक 3 करोड़ 9 लाख से ज्यादा यूक्रेनी लोग देश छोड़ चुके हैं।

यूक्रेन में हुए नुकसान पर एक नजर

  • रूस ने दावा किया है कि उसकी सेना ने यूक्रेन के 123 एयरक्राफ्ट्स, 74 हेलिकॉप्टर्स को तबाह कर दिया है। इसके अलावा 309 मानव रहित विमान, 172 मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम, 1568 स्पेशल मिलिट्री ऑटोमोटिव इक्विपमेंट्स, 721 फील्ड आर्टिलरी व मोर्टार्स, 1721 टैंक और अन्य बख्तरबंद वाहनों को भी तबाह किया है।
  • UN ने मुताबिक, रुसी हमले में सबसे ज्यादा तबाह हुए मारियुपोल शहर में अब तक 210 बच्चों की मौत हो चुकी है।

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने डेनमार्क की संसद को संबोधित किया
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मंगलवार को कहा कि मारियुपोल की रूसी घेराबंदी मानवता के खिलाफ अपराध है। उन्होंने एक वीडियो संबोधन में डेनिश संसद से कहा- रूसी सैनिक मारियुपोल में जो कर रहे हैं वह मानवता के खिलाफ एक अपराध है, जो वास्तविकता में पूरी दुनिया के सामने हो रहा है। जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि शेल्टर्स में नागरिकों के छिपे होने की जानकारी होने के बावजूद रूसी बलों ने उन्हें उड़ा दिया।

अब इस ग्राफिक्स से समझिए कि जंग में अब तक रूसी सेना को कितना नुकसान हुआ है…

रोमानिया कर रहा परमाणु हमले से बचने की तैयारी
रोमानिया की सरकार ने यूक्रेन और रूस के बीच जंग के चलते परमाणु आपातकाल की स्थिति बनने पर तैयारी के लिए लोगों को मुफ्त में पोटैशियम आयोडीन की टैबलेट बांटने का फैसला लिया है। देश के स्वास्थ्य मंत्री अलेक्जांद्रू रफीला ने कहा कि परमाणु हमला होने की संभावना कम है लेकिन यह संभव है।

Source :- “दैनिक भास्कर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *