• June 10, 2026 6:38 am

रायसेन के शिव मंदिर पहुंचीं उमा, बोलीं- जब तक ताला नहीं खुलेगा, तब तक के लिए अन्न त्याग रही हूं

Share More

11 अप्रैल 2022 | पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती रायसेन किले के सोमनाथ मंदिर पहुंचीं। उन्होंने कहा- हम मंदिर का ताला खुलवाना चाहते हैं, तोड़ना नहीं। ये ताला तो बहुत छोटा है, मेरे घूंसे से भी टूट जाएगा। जब तक ताला नहीं खुलेगा, तब तक के लिए अन्न त्याग कर रही हूं। चार दिन पहले उमा भारती ने रायसेन के शिव मंदिर में जलाभिषेक की घोषणा की थी। उमा भारती ने ट्वीट में कहा था- मान्यता है कि नवरात्रि के बाद के पहले सोमवार को शिवजी का अभिषेक करना चाहिए। 11 अप्रैल को गंगोत्री से लाए हुए गंगाजल से रायसेन के सोमेश्वर धाम में गंगाजल चढ़ाऊंगी। राजा पूरणमल, उनकी पत्नी रत्नावली, दोनों बेटे व बेटी और सैनिकों का तर्पण करूंगी। अपनी अज्ञानता के लिए क्षमा मांगूंगी।

4 दिन पहले उमा ने ट्वीट कर रायसेन आने का ऐलान किया था।

4 दिन पहले उमा ने ट्वीट कर रायसेन आने का ऐलान किया था।

भोपाल नगर निगम के सब इंजीनियर ने सुसाइड किया
भोपाल के शाहपुरा इलाके में 28 साल के नगर निगम के सब इंजीनियर आकाश तिवारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शाहपुरा के रुद्राक्ष फेस-2 में रहने वाले आकाश ने देर रात घर में ही सुसाइड कर लिया। आठ माह पहले ही शादी हुई थी। सुसाइड के पीछे पारिवारिक कारण बताए जा रहे हैं।

Source :- “दैनिक भास्कर”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *