26-फरवरी-2022 |प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में देवकर सहित आसपास के दर्जनों गांवों के सदस्यता फार्म व प्राथमिक शुल्क को नगर पंचायत देवकर के विधायक प्रतिनिधि व कांग्रेस कमेटी के ज़ोन अध्यक्ष विनोद कुंजाम व एल्डरमैन रौशन अग्रवाल ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष वर्मा को सौंपा। इसमें 1250 नए सदस्य बनाए गए हैं।
नगर देवकर के अलावा आसपास के ग्राम सहसपुर, नवकेशा, जामगांव, खुरुसबोड़, डेहरी, लालपुर, अकलवारा, हरडुवा, कांचरी सहित अन्य गांवों के सदस्यता फार्म व प्राथमिक सदस्यता शुल्क को 50 बुक के साथ सौंपा गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर के तत्वावधान में प्रदेशभर में प्राथमिक सदस्यता फार्म कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा भराया जा रहा है।
Source ”दैनिक भास्कर
