• June 9, 2026 2:38 am

मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बेमौसम बारिश

Share More

29 अप्रैल 2023 ! मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को बेमौसम बारिश के साथ आंधी और तेज हवाएं चलीं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले चार दिनों तक मौसम खराब रहने और छिटपुट बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।
आईएमडी ने शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट चेतावनी जारी करते हुए मध्य प्रदेश के पूर्वी भाग में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। वहीं, राज्य के पश्चिमी हिस्से में अलग-अलग स्थानों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।

आईएमडी भोपाल कार्यालय के निदेशक वैज्ञानिक आर बालसुब्रमण्यम ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राज्य में चार और दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है।

आईएमडी के अनुसार भोपाल जिले के बैरसिया क्षेत्र में सुबह 8.30 बजे से 33.0 मिमी (3 सेमी से अधिक) बारिश हुई है।

सोर्स :-” पंजाब केसरी”                  


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *